फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के सितारें कुछ इस तरह से मनाएंगे दिवाली, अभी से कर ली है पार्टी की पूरी तैयारी

Wed, 07 Nov 2018 11:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
bollywood - फोटो : self
दिवाली पर पूरे बॉलीवुड में एक अलग ही उत्साह देखा जाता है। बॉलीवुड के सितारे दिवाली के त्योहार को अलग-अलग स्टाइल में सेलिब्रेट करते हैं। कई बार ये सितारें शूटिंग के सिलसिले में बाहर रहते हैं तो कई बार किसी वजह से अपने करीबी से दूर लेकिन इस बार की दिवाली बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए बहुत खास है। खास इसलिए क्योंकि बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे इस बार अपने परिवार के साथ दिवाली मना रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
bollywood - फोटो : self
आमिर खान
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान दिवाली की पार्टी बेहद ही अलग अंदाज में रखते हैं। जिसमें बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां मौजूद होती हैं। बता दें कि इस बार अमिर खान अपनी पत्नी किरण का जन्मदिन और दिवाली सेलिब्रेशन एक साथ मना रहे हैं। यह पार्टी आमिर के घर पर की जाएगी। पार्टी में आमिर खान के परिवार के लोग ही शामिल होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
bollywood - फोटो : self

एकता कपूर 
फिल्म और टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर हर दिवाली पर बड़ा सेलिब्रेशन करती हैं। लेकिन इस बार एकता अपने परिवार के साथ मिलकर दिवाली मना रही हैं। हालांकि एकता ने स्टार्स के लिए एक पार्टी भी रखी है। जिसमें बहुत कम लोगों को आमंत्रित किया गया है। 

4 of 5
bollywood - फोटो : self

संजय दत्त
संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त अपनी पार्टियों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार संजय दत्त और मान्यता बड़े ही सिंपल तरीके से दिवाली मना रहे हैं बता दें दिवाली पूजा पर संजय के साथ उनके परिवार के करीबी लोग ही शामिल होंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bollywood - फोटो : self
श्रद्धा कपूर 
श्रद्धा कपूर हर साल अपनी दिवाली अपने परिवार के लोगों के साथ ही मनाती हैं। बता दें इस साल भी श्रद्धा कपूर मुंबई में अपने परिवार के साथ दिवाली मनाएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें