हॉलीवुड सीरीज 'ड्यून प्रोफेसी' के एक सीन में तब्बू
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
तब्बू
तब्बू पहले भी हॉलीवुड, इंग्लिश फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं। हाल ही में वह हॉलीवुड सीरीज ‘ड्यून: प्रोफेसी’ में सिस्टर फ्रांसेस्का का रोल निभा रही हैं। जब से तब्बू की इस सीरीज में एंट्री हुई है, वह सोशल मीडिया पर, हॉलीवुड में चर्चा में बनी हुई हैं। तब्बू का यह किरदार काफी दमदार है। तब्बू की एक्टिंग तो कमाल की है, साथ ही इस सीरीज में उनका लुक भी काफी इंप्रेसिव है।