फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: इन सेलेब्स ने बाल कलाकार के रूप में की थी अभिनय करियर की शुरुआत, आज बन चुके हैं बॉलीवुड का बड़ा नाम

Wed, 28 Jun 2023 02:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन की दुनिया में सेलेब्स अपना चमकता हुआ करियर बनाने का सपना लिए आते हैं और संघर्ष कर अपनी खास पहचान बनाते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सेलेब्स ऐसे हैं, जो आज कामयाबी की शिखर पर हैं। वह दमदार अदाकारी के दम पर फैंस के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इनमें से कुछ सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने बचपन में ही अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।
विज्ञापन

2 of 6
कुणाल खेमू - फोटो : social media
कुणाल खेमू
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं कुणाल खेमू की। कुणाल बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन चुके हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। कुणाल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बचपन में फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' से की थी, जिसमें वह आमिर खान और करिश्मा कपूर के साथ नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और फिल्म में कुणाल के काम को भी काफी पसंद किया गया था। फिर, बतौर मुख्य अभिनेता कुणाल ने फिल्म 'कलयुग' में काम किया।
विज्ञापन

3 of 6
सना सईद - फोटो : social media
सना सईद
इस लिस्ट में अगला नाम आता है सना सईद का। आप सभी को शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की छोटी प्यारी बच्ची तो याद ही होगी। जी हां, वह कोई और नहीं, बल्कि सना सईद हैं। इस फिल्म में उन्होंने अपनी मासूमियत ने फैंस का दिल जीत लिया था। सना ने 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख और रानी मुखर्जी की बेटी 'अंजलि' का किरदार निभाया था। इसके बाद अभिनय की दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने मुख्य अभिनेत्री के तौर पर करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में काम किया।

4 of 6
हंसिका मोटवानी - फोटो : social media
हंसिका मोटवानी
हंसिका मोटवानी उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं, जो अपनी दमदार अदाकारी से फैंस के दिल पर राज करती हैं। हंसिका ने साउथ फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। हंसिका ने भी अपने अभिनय करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। हंसिका टीवी शो 'शाका-लाका बूम बूम' मैं नजर आई थीं। इसके साथ ही उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' में भी काम किया था।
विज्ञापन

5 of 6
आमिर खान - फोटो : Social media
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आमिर ने साल 1973 में आई फिल्म 'यादों की बारात' से बतौर और चाइल्ड आर्टिस्ट अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फिर, उन्होंने फिल्म 'होली' में काम किया। मुख्य अभिनेता के तौर पर अपने अभिनय करियर की शुरुआत करते हुए आमिर ने साल 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत' तक में काम किया। अभिनेता की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, जिसमें उनके साथ जूही चावला भी नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : Social media
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। ऋतिक ने साल 1980 में आई फिल्म 'आशा' में बाल कलाकार के रूप में काम किया था। ऋतिक उस समय महज छह साल के थे। फिर, उन्होंने साल 1986 में आई फिल्म 'भगवान दादा' में रजनीकांत और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ काम किया। मुख्य अभिनेता के तौर पर ऋतिक रोशन ने साल 2000 में आई फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें