बॉलीवुड फिल्मों में डबल रोल हमेशा से ही हिट रहा है। फैंस को भी अपने फेवरेट एक्टर डबल रोल में खूब पसंद आए हैं। वैसे तो 60 और 70 के दशक में फिल्मों में डबल रोल खूब नजर आते थे। लेकिन ये फॉर्मुला काफी समय से पर्दे पर नहीं अपनाया जा रहा था। पुराने समय में सीता-गीता, राम और श्याम, चालबाज, डॉन जैसी फिल्मों में खूब डबल रोल देखने को मिले थे। अब आने वाले दिनों में भी कई फिल्मों में डबल रोल का ट्रेंड वापस लौट रहा है। दरअसल, फिल्मों डबल रोल में दोनों एक्टर्स का चेहरा भले एक होता हो, लेकिन उनके किरदार में भिन्नता रहती है। अगर एक सीधा होगा तो दूसरा तेज तर्रार। डबल रोल वाली फिल्मों में एंटरटेनमेंट वैल्यू बढ़ जाती है, इसलिए ये ट्रेंड फिर से वापस आ रहा है। तो आइये जानते हैं आने वाले समय में किन फिल्मों में डबल रोल देखने को मिलेगा।