फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Elections: अपने पहले चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके थे ये सितारे, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 21 Apr 2024 10:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा 2024 के चुनाव में कई सितारे अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हेमा मालिनी से लेकर कंगना रणौत तक इस बार चुनावी रण में हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फिल्मी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपने पहले लोकसभा चुनाव में कामयाबी नहीं मिल सकी।
Tiger Nageshwar Rao: 'टाइगर नागेश्वर राव' के हिंदी वर्जन ने तोड़े रिकॉर्ड, यूट्यूब पर मिले इतने करोड़ व्यूज
विज्ञापन

2 of 6
राजेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने दर्जनों हिट फिल्में दी थीं। अभिनय के अलावा वे राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। पहली बार राजेश ने साल 1991 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन वे लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर सके थे।
विज्ञापन

3 of 6
गुल पनाग - फोटो : इंस्टाग्राम
गुल पनाग
हिंदी फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक गुल पनाग भी लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। साल 2014 में वे आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। वे चंडीगढ़ से किरण खेर के खिलाफ मैदान में थीं, लेकिन वे यह चुनाव जीत नहीं सकी थीं।

4 of 6
महेश मांजरेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
महेश मांजरेकर
महेश मांजरेकर बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार हैं। निर्देशक के अलावा वे शानदार अभिनेता भी हैं। फिल्मों के अलावा वे राजनीति के मैदान में भी उतर चुके हैं। हालांकि, उन्हें अपने पहले लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने मुंबई के उत्तर पश्चिम से मनसे के टिकट पर अपनी उम्मीदवारी पेश की थी, लेकिन शिवसेना के गजानन कीर्तिकर ने उन्हें हरा दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम
रवि किशन
रवि किशन वर्तमान में गोरखपुर से सांसद हैं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि वे अपना पहला चुनाव जीत नहीं सके थे। साल 2014 में उन्होंने जौनपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के कृष्ण प्रताप सिंह ने उन्हें पराजित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्मिला मातोंडकर
90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक उर्मिला मातोंडकर ने कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है, लेकिन जब उन्होंने राजनीति में कदर रखा तो उन्हें कामयाबी नहीं मिली। अपना पहला लोकसभा चुनाव उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था, लेकिन भाजपा के उम्मीदवार गोपाल शेट्टी से वे हार गई थीं।
Kareena Kapoor Khan: करिश्मा के नाम के सही उच्चारण को लेकर करीना ने की खुलकर बात, सुझाया आसान विकल्प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें