फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में सबसे ज्यादा अंग्रेजी झाड़ते हैं ये 5 बॉलीवुड अभिनेता, एक तो गाली भी विदेशी देता है

Fri, 14 Sep 2018 11:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood
हिंदी हमारी मातृभाषा है और 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भाषा की दुर्दशा को लेकर देश में कई बार बहस छिड़ी है तो कई दफा इसे आधिकारिक भाषा बनाने को लेकर भी लोग आगे आए हैं। देश में हिंदी बोलने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है बावजूद इसके कि बॉलीवुड में कुछ चेहरे ऐसे हैं जो आज भी हिंदी से ज्यादा अंग्रेजी भाषा बोलते नजर आते हैं..तो आइए जानते हैं आखिर कौन हैं ये फिल्मी सितारे.. 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कैटरीना कैफ
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ की। बता दें कि कटरीना एक विदेशी हैं जो हिंदी फिल्मों में अपनी पहचान बनाने में कामयाब साबित हुईं हैं। अपने शुरुआती फिल्मी सफर में वह हिंदी बोलने में बहुत कमजोर थी लेकिन धीरे-धीरे इन्होंने हिंदी पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई।
विज्ञापन

3 of 6
Jacqueline
बात करेंगे फिल्म अलादीन से फिल्मी दुनिया में दस्तक देने वाली श्रीलंकाई अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की। जैकलीन अब तक कई फिल्में कर चुकी हैं जिसमें सलमान खान के साथ वह फिल्म किक और रेस में नजर आई हैं। लेकिन जैकलीन अपनी हर फिल्म में हिंदी से ज्यादा अंग्रेजी में बात करती हैं।

4 of 6
Hrithik Roshan
अब बात करेंगे बॉलीवुड के 'सुपरहीरो' ऋतिक रोशन की। बता दें कि ऋतिक को भी कई फिल्मों में अंग्रेजी झाड़ते हुए देखा गया है। उन्होंने फिल्म 'काइट्स' में विदेशी अभिनेत्री बारबरा मोरी संग काम किया था जिसमें उन्होंने हिंदी से ज्यादा अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

5 of 6
farhan akhtar
अभिनेता, गायक, लेखक और निर्देशक फरहान अख्तर का नाम भी इस कड़ी में शामिल है। क्योंकि फरहान अपनी आम जिंदगी की तरह फिल्मों में भी अंग्रेजी झाड़ते नजर आते हैं। उन्हें जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और रॉक ऑन जैसी फिल्मों में अंग्रेजी भाषा का ज्यादा इस्तेमाल करते देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
saif ali khan
आखिर में बात करेंगे उस अभिनेता की जो फिल्मों में सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोलता है। फिल्मी सफर के शुरुआती दौर से ही अभिनेता सैफ अली खान बहुत फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने में माहिर हैं। उन्होंने अपनी हर फिल्म में हिंदी से ज्यादा अंग्रेजी का इस्तेमाल किया है। यहां तक कि फिल्मों में छोटी-मोटी गाली के लिए भी वह अंग्रेजी ही बोलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें