फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहानी फिल्मी है, जब प्यार के लिए घर और समाज से लड़ बैठे ये बॉलीवुड सितारे

Mon, 19 Apr 2021 09:03 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में आपने बहुत सी ऐसी फिल्में देखी होंगी जहां हीरो हीरोइन को प्यार हो जाता है लेकिन घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ रहते हैं। वहीं जब समाज और परिवार प्यार करने वाले दो दिलों को अलग करना चाहते हैं तो फिर दोनो घर से भाग जाते हैं। ऐसी प्रेम कहानियां सुनकर लगता है कि ये सिर्फ फिल्मों में होती है लेकिन बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे भी रहें जिन्होंने हकीकत में समाज और परिवार से अपने प्यार के लिए बगावत की और फिर शादी रचाई। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मी लगने वाली असली कहानी के बारे में।
विज्ञापन

2 of 8
Aamir Khan Reena Dutta - फोटो : twitter
आमिर खान-रीना दत्ता

आमिर खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा बातें करना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में उनकी जिंदगी के बारे में बहुत सी बातें दर्शक नहीं जान पाते हैं। आज आमिर भले ही किरण के साथ खुश हों लेकिन एक वक्त वो रीना के प्यार में पागल थे। रीना आमिर के पड़ोस में रहती थीं और दोनों को प्यार हो गया था। हालांकि अलग अलग धर्म होने के कारण उनकी शादी समाज और परिवार को स्वीकार नहीं थी। ऐसे में एक दिन आमिर चुपके से रीना को लेकर फरार हो गए और दोनो ने शादी कर ली। बाद में उन्होंने अपनी शादी का खुलासा किया। हालांकि 16 साल बाद दोनों अलग हो गए और आमिर की जिंदगी में किरण आ गईं।
विज्ञापन

3 of 8
पत्नी जेनिफर केंडल के साथ शशि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शशि कपूर- जेनिफर केंडल

कपूर खानदान के प्रतिभावान बेटे और बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर की प्रेम कहानी भी बिल्कुल फिल्मी रही। शशि को थिएटर में काम करना काफी पसंद था और वहीं उनकी मुलाकात विदेशी कलाकार जेनिफर केंडल से हुई थी। शशि बेहद शर्मिले शख्स थे लेकिन जेनिफर को देखते ही उन्हें प्यार का एहसास हो गया था। वो जानते थे कि उनके पिता इस रिश्ते को कभी मंजूर नहीं करेंगे। ऐसे में उन्होंने परिवार और जमाने की परवाह ना करते हुए जेनिफर से शादी कर ली थी।

4 of 8
शक्ति कपूर-शिवांगी कपूर
शक्ति कपूर-शिवांगी कपूर

बॉलीवुड के खलनायक शक्ति कपूर ने भी परिवार से लड़कर शिवांगी से शादी की थी। साल 1980 से 1982 तक शक्ति ने पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन शिवांगी को डेट किया था। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन उनके घरवाले नहीं तैयार थे। हालांकि दोनों ने इस बात की परवाह नहीं कि भागकर शादी कर ली।
विज्ञापन

5 of 8
भाग्यश्री, हिमालय - फोटो : Instagram
भाग्यश्री-हिमालय दास

मैंने प्यार किया से लोगों के दिल में घर बनाने वाली भाग्यश्री जब अचानक फिल्मों से दूर हो गई तो हर कोई हैरान रह गया था। भाग्यश्री ने हिमालय दास से 21 साल की उम्र में शादी कर ली थी। बताया जाता है कि उनके माता पिता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे इसके बावजूद उनके खिलाफ जाकर भाग्यश्री ने शादी की थी। यही वजह थी कि वो फिल्मों से भी एकाएक दूर हो गईं थीं।
विज्ञापन

6 of 8
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : Social Media
शम्मी कपूर-गीता बाली

कपूर खानदार फिल्मों का हिस्सा रहा है शायद यही वजह है कि उनके परिवार के कई सदस्यों की जिंदगी भी फिल्मी रही। सिर्फ शशी कपूर ही नहीं बल्कि शम्मी कपूर ने भी परिवार के खिलाफ जाकर गीता बाली से शादी की थी। रानीखेत में 'रंगीन रातें' फिल्म की शूटिंग के दौरान शम्मी और गीता को प्यार हुआ था। हालांकि शम्मी के परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में उन्होंने एक मंदिर में सुबह 5 बजे गीता बाली से शादी कर ली थी। 
विज्ञापन

7 of 8
सुधा चंद्रन, रवि डांग - फोटो : Instagram
सुधा चंद्रन-रवि डांग

टीवी की मशहूर अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने दर्शकों के बीच खूब नाम कमाया। हालांकि उनकी प्रेम कहानी भी काफी फिल्मी निकली। साल 1994 में उन्हें रवि डांग से प्यार हो गया। रवि 'कहीं किसी रोज' शो के असोसिएट डायरेक्टर थे। हालांकि सुधा के माता पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे लेकिन सुधा ने सिर्फ अपने दिल की सुनी और परिवार के खिलाफ जाकर शादी रचा ली।
विज्ञापन

8 of 8
प्रदीप शर्मा, पद्मिनी कोल्हापुरी - फोटो : सोशल मीडिया
पद्मिनी कोल्हापुरी-प्रदीप शर्मा

मशहूर निर्माता प्रदीप शर्मा और पद्मिनी कोल्हापुरी की कहानी भी कुछ ऐसी ही रही। सिनेमा की दुनिया में टुटु के नाम से मशहूर प्रदीप शर्मा ने 'ऐसा प्यार कहां' के लिए पद्मिनी को साइन किया था। इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई और मुलाकात प्यार में बदल गई। हालांकि उनके परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों ने चाहा कि उनके माता पिता मान जाएं, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो दोनो ने घर से भागकर शादी कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें