बॉलीवुड के तमाम सितारे कैमियो रोल की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। भले ही ढाई से तीन घंटे की फिल्म में वह पल भर के लिए पर्दे पर नजर आते हैं, मगर उनका आना फिल्म में जान डाल देता है। कुछ तो बिना फीस लिए यह रोल करते हैं। हाल ही में खबर आई कि अभिनेता आर. माधवन की बहुचर्चित फिल्म 'रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट' में शाहरुख खान कैमियो करते नजर आएंगे और इसके लिए वह कोई फीस भी नहीं ले रहे। शाहरुख ने खुद माधवन से यह रोल मांगा था। वैसे, शाहरुख के अलावा और भी कई सितारे हैं, जिन्होंने बिना फीस लिए कैमियो रोल किए हैं। इससे साबित होता है कि कलाकार सिर्फ पैसों के लिए ही काम नहीं करते हैं। कुछ स्टार्स दोस्ती की खातिर तो कुछ सिर्फ उस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए फ्री में कैमियो करने को तैयार हो जाते हैं। और किन सितारों ने किया है फ्री में कैमियो रोल, आइए जानते हैं...