चेहरे पर पुरानी चोटों के निशान, काला कुर्ता, कमर के चारों ओर गोलियों से लदी बेल्ट, लम्बे बाल...आप ऐसा हुलिया रखने वाले किसी शख्स को जानते हैं क्या? सही पहचाना। फिल्म 'शमशेरा' में कुछ ऐसा ही है बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का चित्रण। जी हां, रणबीर अपनी आगामी फिल्म 'शमशेरा' में डाकू का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। आज ही रिलीज हुए टीजर में दिखाया गया है कि रणबीर कपूर, फिल्म शमशेरा में एक मसीहा होने के साथ-साथ एक डकैत भी हैं, जो संजय दत्त के चरित्र के खिलाफ विद्रोह करता है। हालांकि, हिंदी सिनेमा में हमेशा से डाकुओं को मसीहा के तौर पर नहीं पेश किया जाता रहा है। यदि आपको यह जानना है कि असल में डाकू कैसा होता है तो आप बॉलीवुड की इन फिल्मों को देख सकते हैं।