हाल ही में एक्ट्रेस नुसरत भरुचा ने अमर उजाला संवाद के मंच पर सोशल मीडिया के बुरे असर पर बात की। साथ ही बताया कि कई एक्टर्स को अपने रोल से बाहर आने के लिए थैरेपी की जरूरत पड़ती है। थैरेपी सिर्फ किसी किरदार से बाहर आने में ही मदद नहीं करती है, ये डिप्रेशन को ठीक करने में भी मददगार है। जानिए, ऐसे बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में जो कभी डिप्रेशन का शिकार रहे और बाद में थैरेपी, फैमिली सपोर्ट से ठीक हो गए।