फिल्म ‘छोरी 2’ में नजर आईं नुसरत भरुचा ने हाल ही में कहा कि एक्टर्स काे थैरेपी लेनी चाहिए, खुद को हील करना चाहिए। बॉलीवुड में भी कई एक्टर्स हैं, जो जिंदगी के किसी दौर में डिप्रेशन का शिकार हुए। जानिए, किस सेलिब्रिटी ने अपने डिप्रेशन पर बात की, इससे उबरने की कोशिश।
हाल ही में एक्ट्रेस नुसरत भरुचा ने अमर उजाला संवाद के मंच पर सोशल मीडिया के बुरे असर पर बात की। साथ ही बताया कि कई एक्टर्स को अपने रोल से बाहर आने के लिए थैरेपी की जरूरत पड़ती है। थैरेपी सिर्फ किसी किरदार से बाहर आने में ही मदद नहीं करती है, ये डिप्रेशन को ठीक करने में भी मददगार है। जानिए, ऐसे बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में जो कभी डिप्रेशन का शिकार रहे और बाद में थैरेपी, फैमिली सपोर्ट से ठीक हो गए।
दीपिका पादुकोण
साल 2015 में दीपिका पादुकोण ने अपने डिप्रेशन को लेकर बात की। साथ ही एक संस्था भी शुरू की, जो डिप्रेशन से लड़ने में लोगों की मदद करती है, मेंटल हेल्थ को लेकर अवेयरनेस फैलाती है। दीपिका अपनी कोशिशों, थैरेपी और फैमिली सपोर्ट के कारण डिप्रेशन से उबर पाईं और आज एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।
विज्ञापन
3 of 6
यो यो हनी सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
हनी सिंह
हनी सिंह साल 2016 में डिप्रेशन, बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार हुए। हाल ही में इस सिंगर ने खुलकर अपने डिप्रेशन पर बात की। हनी सिंह पर बनीं एक डॉक्यूमेंट्री में भी इस बात का जिक्र किया गया। हनी सिंह कहते हैं कि वह तो इस समस्या के कारण मरने के कगार पर पहुंचे गए थे लेकिन डॉक्टर की दवा, थैरेपी और अपनों के साथ ने उन्हें एक नया जीवन दिया है।
4 of 6
इमरान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @imrankhan
इमरान खान
पिछले साल आमिर खान के भांजे इमरान खान ने भी खुलकर अपने डिप्रेशन पर बात की। एक्टर का कहना था कि पर्सनल कारणों से वह डिप्रेशन, एंग्जायटी का शिकार हुए। साथ ही इमरान खान ने बताया कि वह इस समस्या को ठीक करने के लिए थैरेपी भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा
साल 2015 में अनुष्का शर्मा ने अपनी एंग्जायटी के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने इस बात पर भी जोर दिया कि लोगों को मेंटल हेल्थ इश्यू को सीरियसली लेना चाहिए। अनुष्का का मानना है कि बाकी बीमारियों की तरह ही मेंटल हेल्थ पर डिस्कशन होना चाहिए।
आलिया भट्ट की बहन शाहीन
आलिया भट्ट की बहन शाहीन कम उम्र में ही डिप्रेशन का शिकार हो गईं। इस मुश्किल वक्त में आलिया ने हमेशा बहन का साथ दिया। आज शाहीन बिल्कुल ठीक हैं, वह एक सामान्य जिंदगी जी रही हैं। बहन शाहीन के एक्सपीरियंस के बाद आलिया ने मेंटल हेल्थ पर फोकस करने की बात करना शुरू किया है। इससे लोगों में डिप्रेशन को लेकर अवेयरनेस फैल रही है।