फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stars Love Chocolate: बॉलीवुड सेलेब्स मीठे में चॉकलेट खाना करते हैं पसंद, करीना-रणवीर-दीपिका-सोनम की है....

Tue, 29 Oct 2024 03:49 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Stars Love Chocolate: हर किसी को मीठा खाना पसंद होता है और अगर मीठे में चॉकलेट हो तो फिर कहने ही क्या। बॉलीवुड सेलेब्स अपनी सेहत का बखूबी बखूबी रखते हैं, लेकिन इसके साथ ही अपने पसंदीदा खाने के शौक को भी पूरा करते हैं और जब चॉकलेट की बात आती है तो बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी डाइट प्लान भूल जाते हैं। करीना से लेकर दीपिका के अलावा कई सेलेब्स को चॉकलेट खाना बेहद पसंद है।
विज्ञापन
1 of 5
चॉकलेट से है प्यार - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के ज्यादातर सेलेब्स फिट रहने के लिए जिम, योगा और डाइट प्लान फॉलो करते हैं, जब वह किसी फिल्म की शूटिंग में होते हैं तो उनका डाइट प्लान बिल्कुल भी नहीं बदलता। लेकिन कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्हें चॉकलेट से इतना प्रेम है कि वह अपनी डाइट को भी भुला देते हैं। आइए आपको बताते हैं कि चॉकलेट खाना किसे सबसे ज्यादा पसंद है।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर
सबसे पहले बात करते हैं करीना कपूर खान की। करीना इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंघम अगेन को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में करीना अवनी के किरदार में नजर आएंगी। बहरहाल, यह तो हो गई उनकी आने वाली फिल्म सिंघम 3 की बात। अब आपको बताते है कि करीना को सख्त वर्कआउट रूटीन के बावजूद भी मीठा खाना पसंद है। करीना अक्सर अपने पसंदीदा व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना को मीठे में चॉकलेट खाना बेहद पसंद है।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
दीपिका पादुकोण
अब बात करते हैं दीपिका पादुकोण की। दीपिका इन दिनों अपनी बेटी का ख्याल रख रही हैं और जल्द ही वह सिंघम अगेन में एक पुलिस अधिकारी शक्ति शेट्टी के किरदार में नजर आएंगी। दीपिका को मिठाई से बेहद प्यार है! उन्हें डार्क चॉकलेट बहुत पसंद है और वे कभी भी, कहीं भी इसका लुत्फ उठा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि हॉट चॉकलेट उनका पसंदीदा ड्रिंक है!

4 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
रणवीर सिंह
इन दिनों रणवीर सिंह अपनी फिल्म डॉन 3 और सिंघम अगेन को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर की हाई एनर्जी के पीछे की वजह चॉकलेट है। 2016 में, उनके फिटनेस ट्रेनर ने रणवीर की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की थी, जिसमें वे नुटेला का पूरा जार खाते मजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@sonamkapoor
सोनम कपूर
बॉलीवुड फैशनिस्टा क्वीन सोनम कपूर चॉकलेट की बहुत बड़ी दीवानी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चॉकलेट कुकीज से लेकर मफिन तक सोनम की पसंदीदा खाने की लिस्ट में शुमार है। वह लंबी टेबल पर डिनर और लंच होस्ट करने के लिए जानी जाती हैं, जिसमें मिठाई सबसे खास व्यंजन में से एक होती है।
Kriti Sanon Do Patti: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है दो पत्ती? कृति सेनन ने जताई खुशी, लिखा नोट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें