फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9Pm9Minute: पीएम मोदी की अपील पर एकजुट हुए सितारे, अमिताभ-अक्षय से लेकर कार्तिक-अरबाज तक ने जलाए दीये

Mon, 06 Apr 2020 01:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Bollywood - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस के खिलाफ रविवार को रात 9 बजे अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद पूरे देश में 9 मिनट तक लोगों ने अपने घरों की लाइट को बंद कर दिया। घर के बाहर, बालकनी और घर की छतों पर लोग दीया, टॉर्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाते नजर आए। इस मुहिम में बॉलीवुड स्टार्स ने भी खूब साथ दिया। चलिए आपको दिखाते हैं स्टार्स की ये खास तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 10
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने पीएम मोदी की अपील का समर्थन किया। इस मौके पर बिग बी टॉर्च जलाकर एकता का संदेश दिया। हाल ही में कोरोना की अभूतपूर्व स्थिति को समझते हुए अमिताभ बच्चन ने एक पहल शुरू की, जिसका नाम 'वी आर वन (हम एक हैं)' है। इस पहल को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स और कल्याण ज्वेलर्स ने समर्थन दिया है। इस पहल के जरिए देश के लाख दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को एक महीने तक राशन मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 10
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार देश के कामों में हमेशा आगे बढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस मौके पर अक्षय ने दीये जलाकर एकता का संदेश दिया। हाल ही में उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ 25 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी थी। 

4 of 10
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत
साउथ फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत भी पीएम मोदी की अपील का समर्थन करते नजर आए। उन्होंने ठीक 9 बजे मोमबत्ती जलाकर एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

5 of 10
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी दीया जलाओ मुहिम का समर्थन करते हुए अपनी बालकनी में दिए जलाए। इस मौके पर उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जब अंधेरा होने लगता है, तो हमेशा आशा की किरण की तलाश करें।
विज्ञापन

6 of 10
रणवीर दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर कपूर 
बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी इस मौके नजर आए। उन्होंने अपनी बालकनी पर दीये जलाकर कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम से इसकी तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन

7 of 10
विराट कोहली- अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दीये जलाकर संदेश दिया। उन्होंने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें अनुष्का दीये जला रही हैं और विराट उनके पास बैठे हैं। तस्वीर में उनका प्यार डॉग भी नजर आ रहा है।

8 of 10
परेश रावल - फोटो : Social Media
परेश रावल
अभिनेता परेश रावल ने भी इस मुहिम से जुड़कर लोगों को संदेश दिया। इस मौके पर परेश रावल अपनी पत्नी के साथ दीये जलाते नजर आए। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया।

9 of 10
Kartik Aaryan - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन
पीएम मोदी की मुहिम को कार्तिक आर्यन का भी साथ मिला। उन्होंने दीये जलाकर एकजुटता का संदेश दिया। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर दीये जलाते हुए अपनी तस्वीरे शेयर की है।
विज्ञापन

10 of 10
अरबाज खान - फोटो : Social Media
अरबाज खान
बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने भी दीये जलाकर कोरोना के खिलाफ देश की एकता का संदेश दिया।

दीया जलाने के बीच पटाखे फोड़ने वालों पर भड़कीं सोनम कपूर, कहा- 'क्या लोग इसे दिवाली...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें