फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू अपील पर इस अभिनेत्री ने उठाए सवाल, किया ये ट्वीट

Sun, 22 Mar 2020 08:39 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। - फोटो : PTI
इस समय पूरा देश कोरोना वायरस के प्रकोप से डरा हुआ है। पीएम मोदी की अपील पर आज पूरे देश में जनता कर्फ्यू लगा है। जिससे लोग घरों में सुरक्षित रहें और पूरे दिन में एक भी कोरोना का मरीज ना मिले। पीएम मोदी की इस मुहिम का कई बड़े बॉलीवुड सितारों ने समर्थन किया। वहीं अभिनेत्री पूजा बेदी ने एक ट्वीट कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और उनका यह ट्वीट अब वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
pooja bedi - फोटो : Social Media
पूजा बेदी ने ट्वीट किया, "भारत को (थाली बजाने के बीच) यह पता लगाने की जरूरत है कि कोरोना वायरस के कारण होने वाली आर्थिक गिरावट से निपटने के लिए कैसे तैयार किया जाए। निर्मला सीतारमण समाधान के साथ आओ। लोगों को एक योजना दें? उपाय? अन्य सभी देश कर रहे हैं तो भारत क्यों नहीं?"
 
विज्ञापन

3 of 5
pooja bedi
इससे पहले भी पूजा बेदी ने पीएम मोदी के कोरोना वायरस पर देश को किए गए संबोधन को लेकर एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, 'प्रिय पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्र के नाम बेहतरीन संबोधन के लिए शुक्रिया, जिसमें आपने भारत को कोरोना वायरस के कहर से बचाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी लेकिन आपको नहीं लगता कि कुछ दिन पहले का आंध्र प्रदेश का कार्यक्रम और लाखों श्रद्धालुओं वाला राम उत्सव जो आप कह रहे हैं उसके एकदम विपरीत है?' 

 

4 of 5
pooja bedi
इस तरह पूजा बेदी ने पीएम मोदी से सवाल किया था। बता दें कि नवरात्रि के मौके पर अयोध्या में राम उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लाखों श्रद्धालु जुटेंगे। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते सभी सितारे अपने-अपने घरों में कैद हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ सितारे कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : social media
हाल ही में कार्तिक आर्यन का कोरोना वायरस पर एक वीडियो बहुत वायरल हुआ और इसे पीएम मोदी ने शेयर भी किया था। वहीं अक्षय कुमार, शाहरुख खान और संजय दत्त जैसे बड़े सितारों ने पीएम मोदी की जनता कर्फ्यू अपील का समर्थन करते हुए ट्वीट किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें