फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars Comeback: इन स्टार्स ने किया बॉलीवुड कमबैक, वहीं कुछ का नाम जल्द होगा शामिल, देखें पूरी लिस्ट

Sun, 23 Mar 2025 06:55 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Stars Comeback: कुछ बॉलीवुड सितारों का कमबैक काफी धमाकेदार रहा, तो किसी का कमबैक होना अभी बाकी है। इस लिस्ट में एशा देओल, इमरान खान, मनीषा कोइराला और प्रियंका चोपड़ा के अलावा भी कई सितारों का नाम शामिल है। 
 
विज्ञापन
1 of 7
इन स्टार्स ने किया बॉलीवुड कमबैक, वहीं कुछ का नाम जल्द होगा शामिल - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने कई शानदार फिल्मों के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। लेकिन जब उन सितारों ने बॉलीवुड में कमबैक किया तो हर कोई उनके अभिनय का फिर से कायल हो गया। इस लिस्ट में उन अभिनेताओं के नाम शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में कमबैक किया और कुछ ऐसे जो जल्द ही अपना बॉलीवुड कमबैक करने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 7
एशा देओल- फिल्म 'तुमको मेरी कसम' - फोटो : इंस्टाग्राम
एशा देओल
अभिनेत्री एशा देओल ने लंबे अरसे बाद फिल्मों में कमबैक किया है। एशा, विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म 'तुमको मेरी कसम' में नजर आई हैं, जो 21 मार्च, 2025 को रिलीज हुई। एशा ने साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में एशा के अलावा अदा शर्मा और अनुपम खेर ने भी अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म (आईवीएफ) डॉ अजय मुर्डिया के जीवन पर आधारित है।
विज्ञापन

3 of 7
फरदीन खान - हीरामंडी - फोटो : इंस्टाग्राम-@fardeenfkhan
फरदीन खान
फरदीन खान ने लगभग 14 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की। उनकी आखिरी फिल्म 2010 में दूल्हा मिल गया थी। 2024 में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' थी। वहीं इसके बाद फरदीन 'विस्फोट' और 'खेल खेल में' में भी नजर आए। 

4 of 7
मनीषा कोइराला - हीरामंडी - फोटो : सोशल मीडिया
मनीषा कोइराला
'सौदागर', '1942: ए लव स्टोरी', 'बॉम्बे', और 'दिल से' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली मनीषा कोइराला ने भी फिल्मों से दूरी बना ली थी। इसके बाद उन्होंने 2024 में निर्देशक संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' से ओटीटी पर वापसी की। 

यह भी पढ़ें:
स्मृति ईरानी के जन्मदिन पर एकता कपूर ने किया अपनी 'तुलसी' को विश
 
विज्ञापन

5 of 7
विद्या बालन- भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@ balanvidya
विद्या बालन
विद्या बालन ने 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया 3' से बॉलीवुड में कमबैक किया था, जिसमें उन्होंने एक बार फिर से मंजुलिका के किरदार से सभी को सरप्राइज कर दिया था। विद्या ने 2007 में आई फिल्म 'भूल भुलैया' में मंजूलिका की भूमिका निभाई थी। वहीं 'भूल भुलैया 3' विद्या का किरदार पहले से भी ज्यादा दमदार था। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा का किरदार फिर से दोहराया। इस फिल्म में विद्या और कार्तिक के अलावा माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी ने भी अहम भूमिका निभाई थी। 

यह भी पढ़ें:
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने किए अबू धाबी में भगवान राम के दर्शन, एटली के साथ कर सकते हैं फिल्म का एलान
विज्ञापन

6 of 7
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका 2019 में 'द स्काई इज पिंक' के बाद से ही बॉलीवुड से दूर हैं। बहराहल, वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स (सिटाडेल, द ब्लफ) में व्यस्त रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने हाल ही में घोषणा की थी वह 2025 में हिंदी फिल्म के साथ वापसी करेंगी। वहीं प्रियंका निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी29 में नजर आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें:
Sikandar: सलमान के फैंस के लिए खुशखबरी, सिकंदर के ट्रेलर से पहले जानिए कब शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @imrankhan
इमरान खान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान खान फिल्म 'हैप्पी पटेल' नाम की फिल्म से कमबैक कर सकते हैं। इस फिल्म की घोषणा 2024 में की गई थी। 2015 की फिल्म कट्टी बट्टी के बाद इमरान खान ने बॉलीवुड से ब्रेक लिया था। इमरान की इस फिल्म को उनके मामा और बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान प्रोड्यूस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें