बॉलीवुड के एक्टर केवल अपने एक्टिंग से ही नहीं बल्कि मोटी फीस और शानदार कमाई के कारण भी चर्चा में रहते हैं। शाहरुख खान और सलमान खान जैसे कई एक्टर हैं, जिनकी फिल्में केवल नाम से ही चल जाती हैं और अच्छी-खासी कमाई भी करती हैं। यही वजह जो बड़े एक्टर एक फिल्म के लिए मोटी फीस लेते हैं। हाल ही में जानी-मानी मैगजीन 'फोर्ब्स मैगजीन' ने दुनिया के उन एक्टर्स की लिस्ट जारी की है जिन्होंने साल 2017 में सबसे ज्यादा रुपए कमाए हैं। आइए जानते ही दुनिया भर के उन एक्टर बारे में जिन्होंने पिछले साल की रिकॉर्ड तोड़ कमाई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान कमाई के मामले में भारतीय एक्टर्स में सबसे ऊपर हैं। पिछले साल उनकी फिल्म 'रईस' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया था। बात करें पिछले साल की उनकी कमाई की तो उनकी कुल कमाई 243 करोड़ रुपए रही है।
विज्ञापन
3 of 7
सलमान खान
बेहतरीन कमाई के मामले में दबंग खान यानी सलमान खान भी किसी से कम नहीं रहे हैं। फोर्ब्स मैग्ज़ीन के मुताबिक बॉलीवुड के सबसे महंगे कलाकार सलमान खान हैं। पिछले साल उनकी कुल कमाई के आंकड़ा 237 करोड़ रुपए रहा था।
4 of 7
अक्षय कुमार
ज्यादा कमाई करने वाले स्टार की लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम भारतीय एक्टर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। उनकी साल 2017 की कुल कमाई लगभग 227 करोड़ रुपए रही थी।
विज्ञापन
5 of 7
विन डीजल
'फास्ट एंड फ्यूरियस' और 'XXX' जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने एक्शन अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाले हॉलीवुड एक्टर विन डीजल सबसे मंहगे स्टार में से एक हैं। फोर्ब्स के मुताबिक विन डीजल की पिछले साल की कुल कमाई 346 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
6 of 7
ड्वेन जॉनसन
ड्वेन जॉनसन दुनिया भर में 'रॉक' के नाम से फेमस हैं। यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय एक्टर में से एक हैं। उनकी साल 2017 की कुल कमाई 416 करोड़ रुपये रही थी।
रॉबर्ट डॉनी जूनियर यानी 'आयरन मैन' भी कमाई के मामले में किसी भी स्टार से पीछे नहीं हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'अवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर' ने दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। रोबर्ट डॉनी जूनियर मार्वेल फिल्म्स के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं। बात करें उनकी पिछले साल की कमाई की तो उन्होंने कुल 310 करोड़ रुपए की कमाई की।