फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Hobbies: कोई है कमाल का कुक तो किसी को पसंद है पेंटिंग, इन सितारों ने साबित कर दिया 'शौक बड़ी चीज है'

Fri, 04 Nov 2022 11:26 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रणौत, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं कि शौक बड़ी है और कुछ लोग अपने शौक पूरा करने के लिए कुछ भी कर जाते हैं। शौक सिर्फ आम आदमी के नहीं बल्कि फिल्मी सितारों के भी होते हैं। ये सितारे भी अपने खाली समय में कुछ न कुछ करते रहते हैं। किसी को खाना बनाना पसंद है तो कोई अच्छी पेटिंग कर लेता है। कोई अच्छी कविता लिख लेता है तो किसी को खाली समय में शॉपिंग करना पसंद है। तो चलिए आपको इन सितारों के शौक के बारे में बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विद्या बालन
विद्या बालन एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। वह हर फिल्म में अपनी शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। लेकिन विद्या एक्टिंग के अलावा कविता लिखने में भी माहिर हैं। जी हां अभिनेत्री एक अच्छी कवियित्री भी हैं, साथ ही वह लोगों की मिमिक्री भी लेती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह की अदाकारी का कोई जवाब नहीं है। वह एक शानदार एक्टर होने के साथ-साथ अच्छे रैपर भी हैं। शायद ये बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि रणवीर सिंह को खाली समय में रैपिंग करना बेहद पसंद है।

4 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
सलमान खान के शौक के बारे में शायद बेहद ही कम लोगों को पता है। सलमान अपने खाली समय में पेंटिंग करना बहुत पसंद करते हैं। वह इन तस्वीरों को बेचते हैं और उस पैसे को अपनी संस्था बींग ह्यूमन में लगाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर
सोनम कपूर को फैशन आइकन कहा जाता है। अभिनेत्री को शॉपिंग का बहुत शौक है। खाली समय में अभिनेत्री कभी भी शॉपिंग के लिए निकल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत 
कंगना रनौत ने काफी कम उम्र में घर छोड़ दिया था और तभी उन्होंने खाना बनाना भी अच्छे से सीख लिया था। वो आज भी खाना बनाने से कतराती नहीं है। शूटिंग लोकेशन पर भी वो कास्ट एंड क्रू के लिए खाना बनाने लग जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें