फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक शख्स ने अपने बच्चे के इतिहास के शिक्षक का सिर इसलिए काट दिया क्योंकि उसने पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बच्चों को दिखाया और उस पर चर्चा की। बाद में हमलावर को पुलिस कार्रवाई में ढेर कर दिया गया। इस घटना की निंदा दुनियाभर में हो रही है। बॉलीवुड सितारों ने इस घटना को भयावह बताते हुए इसकी आलोचना की है।