Deva: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में शाहिद का पुलिस अधिकारी वाला अंदाज देखने को मिल रहा है। आइए आपको बताते हैं उनसे पहले कौन से सितारे पुलिस वर्दी में नजर आ चुके हैं।
शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहिद पुलिस अफसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। देवा के ट्रेलर के सामने आने के बाद से शाहिद के फैंस उन्हें पुलिस की वर्दी में देखने के लिए बेताब रहे। हालांकि, जब बात आती है पुलिस और वर्दी की तो कुछ बॉलीवुड सितारों के नाम और चेहरे अपने आप ही आंखों के सामने से घूम जाते हैं। शाहिद से पहले कई दिग्गज सितारे भी पुलिस अधिकारी की वर्दी में बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 7
सिंघम अगेन
- फोटो : यूट्यूब
अजय देवगन
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को उनकी फिल्म फ्रेंचाइजी 'सिंघम' में पुलिस अधिकारी की भूमिका में देखा जा चुका है। अजय को उनकी इस फिल्म और उनके अवतार के कारण फैंस का बहुत सारा प्यार मिला। इस फ्रेंचाइज के अब तक तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 7
दबंग 3 में सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
सलमान खान
सलमान खान ने दबंग फ्रेंचाइज में चुलबुल पांडे नाम के दबंग पुलिसवाले का किरदार निभाया है। चुलबुल पांडे के अलग स्टाइल का उनका हर फैन दीवना है। इस फ्रेंचाइज के अब तक तीन पार्ट आ चुके हैं।
4 of 7
सूर्यवंशी
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
अक्षय कुमार
खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार को सूर्यवंशी में पुलिस अधिकारी के किरदार और वर्दी में देखा गया। अक्षय कुमार को उनकी वर्दी से वाकई अलग पहचान मिली। अक्षय की सूर्यवंशी के अलावा राउडी राठौर और खाकी जैसी फिल्मों को फैंस ने बहुत पसंद किया।
विज्ञापन
5 of 7
सिम्बा में रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
रणवीर सिंह
सिम्बा फिल्म में रणवीर सिंह का पुलिस अवतार उनके फैंस को बहुत भाया था। फिल्म साल 2022 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म से रणवीर सिंह ने बहुत वाहवाही लूटी थी।
विज्ञापन
6 of 7
इंडियन पुलिस फोर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को इंडियन पुलिस फोर्स सीरीज में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के ऑफिसर के किरदार में देखा गया। वर्दी में सिद्धार्थ को अपने फैंस से बहुत सारी तारीफें सुनने को मिली थीं।
आमिर खान
बॉलीवुड के तीनों खान अभिनेताओं में से एक आमिर खान को भी पुलिस वर्दी में देखा जा चुका है। फिल्म तलाश में आमिर को एक मजबूर पिता और पुलिस वाले के किरदार में देखा गया। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फैंस की खूब तारीफें भी मिली थीं। साल 1999 में भी आमिर खान ने पुलिसवाले का किरदार निभाया है।