फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Luxurious Homes: रणवीर ही नहीं करोड़ों के घरों के मालिक हैं ये सितारे, कीमत जान नहीं होगा अपने कानों पर भरोसा

Wed, 13 Jul 2022 06:42 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
रणवीर सिंह, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान - फोटो : social media
बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक अभिनेताओं में से एक रणवीर सिंह इन दिनों अपने नए घर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने और दीपिका पादुकोण ने मुंबई के बांद्रा में 119 करोड़ रुपये का एक नया आशियाना खरीदा है। मुंबई में खरीदी गई इस प्रोपर्टी की कीमत जानने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। आखिर घर बहुत महंगा है। 19 पार्किंग स्लॉट वाले इस घर को खरीदने के साथ ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के पड़ोसी भी बन गए है। लेकिन, रणवीर सिंह इंडस्ट्री के ऐसे एकलौते अभिनेता नहीं हैं, जिन्होंने मुंबई में करोड़ों की कीमत का बंगला खरीदा है। तो चलिए आज आपको बताते है, बॉलीवुड के किन-किन स्टार्स के पास मुंबई में महल जैसे घर है, जिनकी कीमत सुन आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। उन बंगलो को खरदीने का सपना कोई भी आम आदमी नहीं देख सकता। इस लिस्ट में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स का नाम शामिल है।
विज्ञापन

2 of 9
शाहरुख खान का घर 'मन्नत' - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान
बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में शुमार शाहरुख खान की रईसी के बारे में आप सब जानते ही होंगे। उनके हर मूव पर उनके फैंस नजर रखते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए रोज उनके घर मीलों का सफर तय करके आते हैं। जल्द ही फिल्म 'पठान' के साथ फैंस चार साल बाद वापसी करने वाले शाहरुख खान के घर मन्नत की कीमत भी किसी से कम नहीं है। शाहरुख ने वर्षों पहले यह बंगला सिर्फ 13 करोड़ रुपये में खरीदा था और आज इसकी कीमत करीब 350 करोड़ रुपये है।    
 
विज्ञापन

3 of 9
अक्षय कुमार का घर - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में से हैं, जिन्होंने अपने दम पर इस चकाचौंध भरी दुनिया में अपना नाम बनाया है। खिलाड़ी कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जुहू में रहते हैं, जो किसी महल से कम नहीं है। उनके इस आलीशान बंगले की कीमत 80 करोड़ रुपये है।  

4 of 9
प्रियंका चोपड़ा का घर - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनकी दिवानगी देश-विदेश तक फैली हुई है। बॉलीवुड पर राज करने के बाद प्रियंका हॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने में लगी हुई हैं। प्रियंका निक के साथ शादी करने के बाद अमेरिका में सेटल हो गई हैं। अभिनेत्री ने लॉस एंजलिस में अपना खुद का घर लिया है, जिसकी वैल्यू 20 मिलियन डॉलर यानी लगभग 144 करोड़ रुपये बताई जाती है। 
विज्ञापन

5 of 9
शाहिद कपूर का घर - फोटो : social media
शाहिद कपूर
बॉलीवुड के कबीर सिंह यानी अभिनेता शाहिद कपूर मुंबई के वर्ली इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके इस आलीशान अपार्टमेंट की कीमत की बात करें तो इस घर की कीमत 56.6 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

6 of 9
सलमान खान का घर - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान 
इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेताओं में से एक सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई स्थित सबसे लग्जुरियस अपार्टमेंट्स में से एक गैलेक्सी में रहते हैं। कई घरों के मालिक होने के बावजूद सलमान खाान को अपने इस घर से कुछ ज्यादा ही लगाव है और रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके घर की कीमत 100 करोड़ रुपये है।  
विज्ञापन

7 of 9
अमिताभ बच्चन का घर 'जलसा' - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन 
सदी के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के सबसे महंगे घरों में से एक के मालिक हैं। उनका घर बहुत ही बेहतरीन है, जिसकी तस्वीरें हम अक्सर सोशल मीडिया पर देखते रहते हैं। उनके घर जलसा की कीमत 100 से 120 करोड़ बताई जाती है।  

8 of 9
शिल्पा शेट्टी का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शेट्टी 
शिल्पा शेट्टी का घर भी बी-टाउन के सबसे महंगे घरों में से एक गिना जाता है। वह कई बार अपने घर की इनसाइड व्यूज देती रहती हैं। इनके घर की कीमत 100 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

9 of 9
ऋतिक रोशन का घर - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
इंडस्ट्री के मोस्ट हैंडसम अभिनेता ऋतिक रोशन के पास भी मुंबई में एक आलीशान महल जैसा घर है। इस घर की कीमत 50 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें