बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे संपत्ति के मामले में बेहद ही अमीर हैं। यह बॉलीवुड सुपरस्टार करोड़ों में खेलते हैं। इसके साथ ही वह बेहद ही लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। यह बॉलीवुड सुपरस्टार्स अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये की मोटी फीस लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी कमाई का सोर्स केवल फिल्में ही नहीं बल्कि विज्ञापन भी है। यह सितारे विज्ञापनों के जरिए भी अच्छी खासी रकम कमाते हैं। वैसे तो बॉलीवुड सितारे कई तरीकों से पैसे कमाते हैं, लेकिन उनकी फिल्मों के अलावा दूसरे नंबर पर विज्ञापनों के जरिए मोटी कमाई होती है। कई बार तो वह कलाकार अपनी फिल्मों से ज्यादा विज्ञापन से कमाई करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि ये बॉलीवुड स्टार्स विज्ञापनों के जरिए कितनी कमाई करते हैं।