फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neena Gupta: 'टेनेट' में बिना ऑडिशन चुन ली गईं डिंपल कपाड़िया, तमाम कोशिशों के बाद भी फेल रहीं नीना गुप्ता

Sat, 16 Nov 2024 01:24 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नीना गुप्ता ने क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी साल 2020 की हॉलीवुड फिल्म 'टेनेट' के लिए ऑडिशन दिया था। हालांकि, उन्हें भूमिका नहीं मिली और यह डिंपल कपाड़िया की झोली में चली गई। 
विज्ञापन
1 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
नीना गुप्ता लगभग तीन दशक से ज्यादा समय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। नीना हाल ही में वेब सीरीज 'पंचायत' के तीसरे सीजन 'पंचायत 3' में नजर आईं। इसी बीच अभिनेत्री ने क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी साल 2020 की हॉलीवुड फिल्म 'टेनेट' को लेकर बड़ा खुलासा किया है। नीना ने साझा किया कि उन्होंने फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। हालांकि, इस रोल के लिए उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया और यह भूमिका डिंपल कपाड़िया को मिल गई। 
विज्ञापन

2 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

'टेनेट' के लिए नीना ने दिया था ऑडिशन 

2020 की हॉलीवुड फिल्म 'टेनेट' में डिंपल कपाड़िया ने मुंबई के एक हथियार डीलर की पत्नी प्रिया का किरदार निभाया था। हालांकि, नीना गुप्ता ने भी इस भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें अस्वीकार कर दिया गया। एक बातचीत में, नीना गुप्ता ने भूमिका ऑडिशन के लिए लॉस एंजिल्स तक की उड़ान को याद किया।
विज्ञापन

3 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

भूमिका न मिलने पर व्यक्त की निराशा

नीना गुप्ता ने हाल ही में 'टेनेट' में भूमिका न मिलने पर निराशा व्यक्त की, उन्होंने खुलासा किया कि डिंपल कपाड़िया ने एलए में निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन से मिले बिना यह भूमिका हासिल कर ली। नीना गुप्ता ने खुलासा किया, 'मैं एनएसडी से थी और एक अच्छी अभिनेत्री भी। मैं बहुत नई थी और मैंने सोचा था कि अगर मैं हिंदी फिल्म में एक भूमिका करूंगी तो मेरे पास प्रस्तावों की बाढ़ आ जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए मुझे युवा अभिनेताओं से जलन होती है।' 

4 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

खुद को बताया बाहरी व्यक्ति 

नीना गुप्ता ने कहा, 'मैं उन सभी अद्भुत भूमिकाओं के बारे में सोचता रहती हूं जो मुझे निभाने को मिलती अगर मैंने इस बिंदु पर अपना करियर शुरू किया होता क्योंकि ओटीटी ने सब कुछ बदल दिया है।' नीना ने जोड़ा, 'मैं अब भी एक बाहरी व्यक्ति की तरह महसूस करती हूं। मुझे किसी गलत चीज के लिए आवाज उठाने से रोका गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

रोल न मिलने पर छलका दर्द 

नीना गुप्ता ने जोड़ा, 'मुझसे कहा गया कि इसे जाने दो और कोई मेरी बात नहीं सुनेगा क्योंकि मैं दूसरे सह-कलाकार जितनी प्रसिद्ध नहीं हूं। यह इंडस्ट्री इसी तरह काम करता है। मैं अब भी ऑडिशन देती हूं और रिजेक्ट हो जाती हूं। मैं (क्रिस्टोफर) नोलन (टेनेट के लिए) से मिलने के लिए एक दिन के लिए एलए गई थी। लेकिन डिंपल कपाड़िया को यह भूमिका मिल गई, और वह ऑडिशन के लिए एलए नहीं गई थीं।'

Rajinikanth Autobiography: क्या रजनीकांत लिखने वाले हैं अपनी आत्मकथा?, सोशल मीडिया पर उड़ रही है अफवाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें