किसी के लिए भी उसका पीछा किया जाना एक भयानक अनुभव होता है। यहां तक कि उन बॉलीवुड सितारों के लिए भी जिनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ टीम मौजूद रहती है। बॉलीवुड के सितारों के बारे में फैंस सब कुछ जानना चाहते हैं, लेकिन कई बार कुछ फैंस इसकी हद पार कर देते हैं और उन्हें स्टाक करने लगते हैं। कुछ मामलों में स्टाकर इस हद तक जा चले जाते हैं कि अगर सितारे उनकी मांगों को मानने से इनकार करते हैं तो सेलिब्रिटी को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दे देते हैं। ऐसे ही कुछ मिलती जुलती कहानी अपने शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' में देखी होगा, लेकिन आज हम आपको उस फिल्म की कहानी नहीं बता रहे हैं, बल्कि कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में बता रहे हैं जिनका सामना असल में बी टाउन के सितारों ने किया है।