फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crazy Fans: शाहरुख खान की ‘फैन’ की तरह इन सितारों का भी सिरफिरे फैंस से हुआ सामना, FIR के बाद छूटा पीछा

Thu, 11 Aug 2022 06:25 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
श्रुति हासन, जॉन अब्राहम, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
किसी के लिए भी उसका पीछा किया जाना एक भयानक अनुभव होता है। यहां तक कि उन बॉलीवुड सितारों के लिए भी जिनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ टीम मौजूद रहती है। बॉलीवुड के सितारों के बारे में फैंस सब कुछ जानना चाहते हैं, लेकिन कई बार कुछ फैंस इसकी हद पार कर देते हैं और उन्हें स्टाक करने लगते हैं। कुछ मामलों में स्टाकर इस हद तक जा चले जाते हैं कि अगर सितारे उनकी मांगों को मानने से इनकार करते हैं तो सेलिब्रिटी को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दे देते हैं। ऐसे ही कुछ मिलती जुलती कहानी अपने शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' में देखी होगा, लेकिन आज हम आपको उस फिल्म की कहानी नहीं बता रहे हैं, बल्कि कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में बता रहे हैं जिनका सामना असल में बी टाउन के सितारों ने किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ 2008 में एक ऐसा ही वाकया हुआ था। सुष्मिता को एक शख्स ने गिफ्ट भेजने शुरू कर दिए। गिफ्ट भेजने का यह सिलसिला वेडिंग ड्रेस और ज्वेलरी भेजने तक चला। इसके बाद चीजें तब बिगड़ी जब सिरफिरे फैन ने सुष्मिता से शादी न होने पर खुद को मारने की धमकी दी। सुष्मिता सेन को उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

3 of 7
जॉन अब्राहम - फोटो : social media
जॉन अब्राहम
अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म ‘दोस्ताना’ देखने के बाद एक फैन उनके पीछे इस कदर तक दीवाना हो गया कि अभिनेता का पीछा करना शुरू कर दिया। उनके फैन ने अभिनेता के साथ एक मुलाकात का अनुरोध करते हुए हर दिन उन्हें फोन करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं जॉन के माता-पिता से भी संपर्क किया। आखिर में उसके व्यवहार से तंग आकर जॉन ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

4 of 7
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया
श्रुति हासन
अभिनेत्री श्रुति हासन का एक स्टाकर के साथ विवाद हुआ था, जो उनकी टीम का भी हिस्सा था। वह अक्सर ही उनके घर आने की भी कोशिश करता था। जब श्रुति ने उसे एक दायरे में रखने का प्रयास किया तो उसने उनका गला घोंटने की ही कोशिश कर दी। इसके बाद उन्होंने उसके खिलाफ शियातक दर्ज कराई।
विज्ञापन

5 of 7
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन जहां भी जाते हैं, वहां उनका बहुत बड़ा फैन बेस है। अभिनेता को एक रशियन लड़की ने बहुत परेशान किया था। वह उनके घर से बाहर घूमती थी और कई बार उनके घर में भी घूसने की कोशिश कर चुकी थी। दो बार वह उनसे मिलने उनके ऑफिस भी आ पहुंची थी। गार्ड ने जब उसे रोकना चाहा तो हंगामा मचा दिया था। बाद में  ऋतिक रोशन ने उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

6 of 7
वरुण धवन - फोटो : insta
वरुण धवन
वरुण धवन को उनके घर के बाहर एक महिला ने प्रपोज किया था। उस दौरान अभिनेता ने बड़े ही समझदारी से उस स्थिति को संभाला, लेकिन वह महिला उनके परिवार और वर्करों को फोन करने लगे। इसके बाद स्थिति से निपटने के लिए वरुण धवन को पुलिस बुलानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। कंगना को भी एक सिरफिरे फैन का सामना करना पड़ा था। कंगना जब भी जिम से आती थीं, तो एक लड़का उनसे मिलने की कोशिश करता था। लेकिन एक बार उसने एक्ट्रेस को गिफ्ट और लव लैटर भेज दिया, जिसके बाद कंगना ने तुरंत पुलिस को बुला लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें