बॉलीवुड में बहुत से ऐसे एक्टर है जिन्हें इंडस्ट्री में काफी लंबा समय हो गया है। वे अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। एक्टर सनी देओल ने भी यह साबित कर दिखाया है। उनकी फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया हुआ है। यह फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। यह फिल्म आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई थी। सनी से पहले भी कई ऐसे एक्टर हुए जो काफी लंबे वक्त के बाद 100 करोड़ के कल्ब में शामिल हुए। आज हम ऐसे ही सितारों की बात करेंगे।