बॉलीवुड करियर की शुरुआत में कोई गॉडफादर मिल जाए तो एक नया कलाकार बुलंदियों तक पहुंच सकता है। इस बात का सबूत कई बॉलीवुड स्टार्स हैं। जानिए, किन कलाकारों को मिला करियर की शुरुआत में गॉडफादर का साथ।
हाल ही में रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में संजयलीला भंसाली को अपना गॉडफादर कहा। उन्होंने संजय की पहली फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इन दिनों वह संजय लीला भंसाली की एक फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग कर रहे हैं। रणबीर की तरह ही कुछ और कलाकार भी हैं, जिन्हें अपने करियर में गॉडफादर का साथ मिला। उनकी वजह से ये स्टार्स सफलता की ऊचाइयों तक पहुंच पाए। जानिए, ऐसे ही चार कलाकारों और उनके गॉडफादर के बारे में।
आलिया भट्ट-करण जौहर
आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की। इसके बाद भी उन्होंने करण की कई फिल्मों में काम किया। आलिया, करण को अपना गॉडफादर मानती हैं। करण भी आलिया को अपनी बेटी की तरह मानते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
रणवीर सिंह-आदित्य चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
रणवीर सिंह-आदित्य चोपड़ा
रणवीर सिंह के करियर की शुरुआत भी आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन की फिल्मों से हुई। उन्होंने शुरुआती फिल्में आदित्य के साथ ही कीं। इन फिल्मों ने ही उनको बॉलीवुड में एक अलग पहचान दी। रणवीर, आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस की बनाई कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, जिसमें ‘बैंड बाजा बारात’ और ‘लेडीज वर्सेज रिक्की बहल’ शामिल है।
4 of 5
सोनाक्षी और सलमान खान फिल्म 'दबंग' में
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा-सलमान खान
सोनाक्षी ने अपने करियर कर शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से की। इसमें उनका सेलेक्शन भी बड़ी आसानी से हो गया था। सलमान ने उन्हें एक फैशन शो में देखा और कहा कि अपना वेट कम कर लो क्योंकि वह उनकी अगली फिल्म में काम कर रही हैं। दबंग फिल्म जब रिलीज हुई तो सोनाक्षी की एक्टिंग और खूबसूरती को काफी सराहा गया। यही कारण है कि सलमान खान उनके लिए गॉडफादर की तरह ही हैं।
कैटरीना कैफ-सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan/katrinakaif
कैटरीना कैफ-सलमान खान
कैटरीना कैफ ने अपने करियर की शुरुआत में कुछ फिल्मी की जो फ्लॉप साबित हुईं। ऐसे में जब उन्होंने सलमान के साथ फिल्मों में काम करना शुरू किया तो उनका करियर सफलता की ओर बढ़ने लगा। वह सलमान के साथ कई फिल्मों में नजर आईं, जिसमें ‘टाइगर’ सीरीज की फिल्में शामिल हैं। इस तरह से देखा जाए तो कैटरीना के करियर में भी गॉडफादर का रोल सलमान खान ने ही निभाया है।