फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: कल्कि से लेकर श्रेयस तक, क्या आपको सही-सही पता हैं इन सितारों के नाम? देखें और कर लें दुरुस्त

Tue, 10 Dec 2024 06:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Stars Correct Name: इंडस्ट्री में कुछ फिल्मी सितारों के नाम को लेकर फैंस के बीच कंफ्यूजन देखने को मिलता है। चलिए दूर करते हैं 
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म स्टार्स - फोटो : अमर उजाला
कुछ नाम ऐसे होते हैं, जिनका उच्चारण कठिन होता है, इसलिए लोग बोलचाल की भाषा में गलत बोलते हैं। मगर, कुछ नाम इसलिए गलत लिखे और बोले जाते हैं, क्योंकि सही जानकारी पता नहीं होती। ऐसा ही कुछ सितारों के नाम को लेकर कंफ्यूजन है। अपने नाम गलत तरीके से लिखे और बोले जाने पर कई बार ये सितारे खुद अपने नाम का सही उच्चारण बता चुके हैं। चलिए दुरुस्त करते हैं..
विज्ञापन

2 of 6
संयमी खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संयमी खैर (सैयामी या संयामी नहीं)
बात करते हैं संयमी खेर की। अब तक उनका नाम कई जगहों पर सैयमी या सैयामी लिखा और बोला जाता रहा है। मगर, अमर उजाला के साथ इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने अपना सही नाम बताया। उन्होंने साफ किया कि संयमी खेर के नाम की उत्पत्ति संयम शब्द से हुई। हाल ही में अभिनेत्री को फिल्म 'अग्नि' में देखा गया, जिसका निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
श्रेयस तलपदे - फोटो : इंस्टाग्राम @shreyastalpade27
श्रेयस तलपदे (तलपड़े नहीं)
इसमें कोई दोराय नहीं कि अभिनेता श्रेयस का उपनाम तलपड़े ही लिखा जाता रहा है। इंटरनेट पर उनका पूरा नाम श्रेयस तलपड़े ही है। ऐसे में जो जानकारी पहुंच रही है, उसी के आधार पर उनका नाम इसी तरह लिखा और बोला जा रहा है। मगर, जब अभिनेता खुद यह कहें कि उनका उपनाम तलपड़े नहीं, बल्कि तलपदे है तो मान लेना चाहिए। जी हां, श्रेयस तलपदे सही नाम है। वर्क फ्रंट की बात करें तो वे कंगना की फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगे।

4 of 6
कल्कि केकलां - फोटो : इंस्टाग्राम
कल्कि केकलां (कोचलिन नहीं)
अभिनेत्री कल्कि केकलां के नाम को लेकर भी वैसा ही भारी कंफ्यूजन है। दरअसल, उनके उपनाम की स्पेलिंग का उच्चारण कुछ इसी तरह का होता नजर आता है। मगर, उनका नाम केकलां है। अपने नाम का उच्चारण खुद कल्कि ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान स्पष्ट किया।
Zeenat Aman: जीनत अमान ने 'डॉन' के 'खइके पान बनारस वाला' की यादें की ताजा, रणवीर सिंह ने किया ये कमेंट
विज्ञापन

5 of 6
आयरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम
आयरा खान (इरा नहीं)
आमिर खान की बेटी के नाम की स्पेलिंग है Ira, इसके मुताबिक लोग उनके नाम का उच्चारण करते हैं इरा खान। लेकिन, उनका नाम इरा नहीं है, बल्कि आयरा है। लोगों को गलत नाम लिखते और बोलते देख खुद अभिनेता की बिटिया ने अपने नाम का सही मतलब पैपराजी के सामने बताया।
Tom Holland: 'स्पाइडर-मैन 4' का कर रहे इंतजार? फिल्म पर आया ये बड़ा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम @dishapatani
दिशा पाटनी (पटानी नहीं)
कुछ ऐसा ही कंफ्यूजन दिशा के उपनाम को लेकर भी है। उन्हे दिशा पटानी कहकर बुलाते हैं। मगर, उनके उपनाम का सही उच्चारण है पाटनी। कंफ्यूजन दूर करने के लिए दिशा ने अपने उपनाम की स्पेलिंग बाकायदा अपने इंस्टाग्राम के बायो में लिखा है, जो पटानी नहीं, बल्कि पाटनी (Paatni) है। इसी तरह सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड को भी लोग लूलिया वंतूर कहते हैं। मगर, सही नाम है यूलिया वंतूर।
Fahadh-Imtiaz Film: सामने आया फहद फासिल और इम्तियाज अली की फिल्म का नाम, यूरोप के इस शहर में होगी शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें