फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिंधु की जीत पर बॉलीवुड में जश्न, शाहरुख-आमिर समेत इन स्टार्स ने दी बधाई

Mon, 26 Aug 2019 12:13 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
PV Sindhu - फोटो : Social Media
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहली बार गोल्ड जीतकर एक नया इतिहास रच दिया। स्विट्जरलैंड के बसेल में खेले गए महिला एकल के फाइनल मुकाबले में सिंधु ने मात्र 38 मिनट में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नोजोमी ओकुहारा का हरा दिया। 24 साल की उम्र में सिंधु ने अपना पांचवां वर्ल्ड चैंपियनशिप का मेडल जीता। सिंधु की इस जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है। बॉलीवुड स्टार्स ने इस ऐतिहासिक जीत पर सिंधु को बधाई दी है।
विज्ञापन

2 of 8
shahrukh khan
शाहरुख खान ने पीवी सिंधु को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा- 'BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने के लिए पीवी सिंधू को बधाई। आपने अपनी प्रतिभा से देश का नाम ऊंचा कर हमें गौरवान्वित किया है। ऐसे ही इतिहास बनाती रहें।
 

 
विज्ञापन

3 of 8
Aamir Khan - फोटो : instagram
आमिर खान ने ट्विटर पर लिखा- बधाई हो पीवी सिंधु। आपने हमें इतना गौरवान्वित किया। सम्मान।
 

 

4 of 8
karan johar - फोटो : social media
करण जौहर ने लिखा- भारत के लिए ये कितने गर्व का क्षण है। #BWFWorldChampionship में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनने की इस अद्भुत उपलब्धि पर पीवी सिंधू को बधाई। #WhoRunTheWorld
 

 
विज्ञापन

5 of 8
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : twitter
अनुपम खेर ने लिखा- 'प्यारी पीवी सिंधु को वर्ल्ड चैम्पियन बनने की बधाई। आपकी जीत से हमें गर्व महसूस होता है। हमें जश्न मनाने का बहाना देने के लिए शुक्रिया। आपकी यात्रा प्रेरणादायक है। जय हो, जय हिंद।'
 

 
विज्ञापन

6 of 8
anushka sharma - फोटो : amar ujala
अनुष्का शर्मा ने लिखा- #BWFWorldChampionships2019 में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय। पीवी सिंधु क्या भयानक प्रदर्शन किया। बधाई।
 

 
विज्ञापन

7 of 8
Taapsee Pannu - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तापसी पन्नू ने लिखा- लेडीज और जेंटलमैन, आइए स्वागत करते हैं नई वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधू का। आखिरकार हमें गोल्ड मिला है।
 

 
विज्ञापन

8 of 8
'द एंग्री बर्ड' के साथ कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सिंधु को बधाई देते हुए लिखा- पीवी सिंधु आपको ढेर सारी बधाई। अपने टैलेंट और हार्ड वर्क से आपने हमें प्राउड फील कराया है। आप एक सितारे की तरह चमकती रहें।
 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें