फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actors: ये फिल्मी सितारे एक्टिंग के अलावा रखते हैं सिंगिंग का हुनर, श्रद्धा से लेकर आमिर खान तक का नाम शामिल

Mon, 05 May 2025 05:15 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Stars Good Singer: बॉलीवुड के कई सितारे अपने बेहतरीन अभिनय से बॉलीवुड में छाए हुए हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। यही नहीं बल्कि कुछ सितारे तो ऐसे भी हैं जो मौका पड़ने पर अपनी गायकी का हुनर भी बखूबी दिखाते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 9
ये फिल्मी सितारें एक्टिंग के अलावा रखते हैं सिंगिंग का हुनर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में कई सितारे न सिर्फ शानदार अभिनय करते हैं, बल्कि अपनी गायकी से भी लोगों का दिल जीतते आए हैं। आइए, कुछ ऐसे सितारों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अभिनय के साथ-साथ गायन में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, आमिर खान से लेकर श्रद्धा कपूर तक का नाम शामिल है।
 
विज्ञापन

2 of 9
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा ने फिल्म 'लेडिस वर्सेज रिकी बहल' से अभिनय की शुरुआत की और अपनी जादुई आवाज से दर्शकों को इंप्रेस कर लिया। उनकी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' के गाने 'माना के हम यार नहीं' को यूट्यूब पर नेटिजेंस से खूब पसंद किया। कथित तौर पर परिणीति ने बताया कि वह प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका हैं और पहले भी कई बार मौका मिलने पर मंच पर गा चुकी हैं।
 
विज्ञापन

3 of 9
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन की आवाज में जो दम है वो किसी और अभिनेता की आवाजा में कहां है, यह बात उनके फैंस भी स्वीकार करते हैं। उनकी दमदार आवाज के तो दुनिया भर में प्रशंसक मौजूद हैं। उन्होंने 'सरकार 3' में गणेश आरती गाई, जो बहुत पसंद की गई। इसके अलावा 'सिलसिला' का 'नीला आसमां खो गया', 'लावारिस' का 'मेरे अंगने में', और होली के गाने 'रंग बरसे' व 'होली खेले रघुबीरा' जैसे गाने आज भी लोकप्रिय हैं।

4 of 9
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर ने 'एक विलन', 'हैदर' और 'रॉक ऑन 2' में अपनी गायकी का जादू बिखेरा है। उनकी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के गाने 'फिर भी तुमको चाहूंगा' का महिला संस्करण भी उन्होंने गाया, जो पहले अरिजीत सिंह और मिथून गा चुके थे।
विज्ञापन

5 of 9
आयुष्मान खुराना ने की शनाया की फिल्म की प्रशंसा - फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराजा ने कई फिल्मों में अपनी गायकी से लोगों का दिल जीता। उनके गाने, जैसे 'पानी दा रंग' उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'विक्की डोनर' का है। यह गाना फैंस आज भी सुनना पसंद करते हैं। आयुष्मार खुराना को जब भी अपनी फिल्म में गाने का मौका मिलता है तो वह पीछे नहीं रहते।
विज्ञापन

6 of 9
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम@Farhan Akhtar
फरहान अख्तर
फरहान अख्तर की खास हस्की आवाज को लोग बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने 'रॉक ऑन' के गाने 'पिछले सात दिनों में' से गायकी शुरू की, जो कॉलेज स्टूडेंट्स में हिट रहा। इसके अलावा 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'दिल धड़कने दो', 'वजीर' और 'रॉक ऑन 2' में भी उन्होंने गाने गाए।

यह भी पढ़ें: Chhaya Kadam: 'लापता लेडीज' फेम छाया कदम के खिलाफ NGO ने की शिकायत दर्ज, जंगली जानवरों का मांस खाने का आरोप
विज्ञापन

7 of 9
आमिर खान - फोटो : एक्स
आमिर खान
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने 'दंगल' में 'धाकड़' गाना गाया, जो पहले रैपर बादशाह ने गाया था। 1998 में 'गुलाम' फिल्म के गाने 'ऐ क्या बोलती तू' में भी उन्होंने अल्का यागनिक के साथ गायकी की, जो आज भी मशहूर है।

यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande: लाफ्टर शेफ्स शो के समर्थ जुरेल का खुलासा, अंकिता लोखंडे जैसी गर्लफ्रेंड चाहिए


 

8 of 9
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
आलिया भट्ट
आलिया ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अभिनय शुरू किया और 'हाईवे' में 'सूहा-साहा' गाकर गायकी में कदम रखा। 2014 में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' का गाना 'मैं तनु समझावां की' गाकर उन्होंने गायिका के रूप में पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें: Echoes Of Us: हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर, इस एक्टर का मिलेगा साथ
विज्ञापन

9 of 9
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान
सलमान ने 2015 में 'हीरो' फिल्म के टाइटल ट्रैक 'मैं हूं हीरो तेरा' को अपनी आवाज दी। भले ही फिल्म ज्यादा सफल न हुई, लेकिन यह गाना आज भी उनके फैंस की पसंदीदा प्लेलिस्ट में शामिल है।

यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par: आमिर की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, पोस्टर पर नजर नहीं आईं जेनेलिया; जानें रिलीज डेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें