फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: बॉलीवुड के ये कलाकार हैं प्रोडक्शन हाउस के मालिक, बेहतरीन फिल्में बनाकर करते हैं करोड़ों की कमाई

Sat, 15 Apr 2023 12:14 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : Amar ujala
बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम बड़े बड़े कलाकारों ने अपने अभिनय से और काम से पहचान हासिल की है। आज यह कलाकार दुनिया भर में जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ कई साइड बिजनेस भी अपनी बेहतरीन कमाई के लिए शुरू किए हैं। साथ ही इन कलाकारों ने प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किए हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के कई एक्टर और एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में जो प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं और इससे बेहतरीन कमाई भी करते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आती हैं। एक्ट्रेस फिल्मों में काम करने के साथ एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं। वह पर्पल पेबल पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस की मालकिन हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत साल 2015 में की थी। अभी तक इस प्रोडक्शन हाउस के अंडर तमाम फिल्में तैयार की जा चुकी हैं। इस लिस्ट में मराठी, बंगाली, पंजाबी और भोजपुरी भाषा की फिल्में भी शामिल हैं। आपको बता दें कि साल 2016 में प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म वेंटिलेटर को तीन नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। 

Shahrukh Khan: सुहाना की उपलब्धि से झूम उठे 'पठान', सोशल मीडिया पर प्यार भरा संदेश लिख SRK ने जाहिर की खुशी
विज्ञापन

3 of 12
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई बेहतरीन और हिट फिल्में की हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा ने भी अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ मिलकर क्लीन स्लेट फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी। इस प्रोडक्शन हाउस के अंडर कई फिल्में तैयार की जा चुकी हैं, जिसमें से ज्यादातर फिल्मों में अनुष्का ने अभिनय किया है। इन फिल्मों में एन एच 10, परी, फिल्लौरी,  जैसी फिल्में शामिल हैं। अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस में वेब सीरीज भी बनी हैं, जिसमें पाताल लोक और बुलबुल जैसी बेहतरीन एंटरटेनिंग वेब सीरीज शामिल हैं। 

The Mother: फिल्म 'द मदर' का ट्रेलर जारी, जान जोखिम में डाल बेटी को बचाने के मिशन पर निकलीं जेनिफर लोपेज

4 of 12
शाहरुख खान - फोटो : social media
शाहरुख खान
शाहरुख खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। वह इंडस्ट्री में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उनके दुनिया भर में लाखों की संख्या में फैंस हैं। तो वहीं एक्टर फिल्मों के साथ साथ प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। शाहरुख खान रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं। इस प्रोडक्शन हाउस में ओम शांति ओम, रावन, डियर जिंदगी और हैप्पी न्यू ईयर जैसी तमाम सुपरहिट फिल्में बनी हैं। एक्टर अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए करोड़ों की कमाई करते हैं. 
विज्ञापन

5 of 12
सलमान खान - फोटो : social media
सलमान खान
सलमान खान ने साल 2011 में अपने ही नाम का प्रोडक्शन हाउस खोला था, जिसका नाम एक्टर ने सलमान खान फिल्म्स रखा था। सलमान खान अपने प्रोडक्शन हाउस में कई फिल्मों बना चुके हैं। 

Samantha: पुराने दिनों को याद कर छलका सामंथा का दर्द, बोलीं- साउथ से होने के कारण डिजाइनर कपड़े नहीं देते थे
विज्ञापन

6 of 12
फरहान अख्तर - फोटो : social media
फरहान अख्तर
फरहान अख्तर बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार होने के साथ, एक बेहतरीन प्रोड्यूसर भी हैं। फरहान अख्तर एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं। उन्होंने इसमें जिंदगी न मिलेगी दोबारा, डॉन, गली बॉय, दिल धड़कने दो जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर काफी दमदार साबित हुई हैं। 
विज्ञापन

7 of 12
अक्षय कुमार - फोटो : social media
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वह हरी ओम एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं। इस प्रोडक्शन हाउस के तले ओ माय गॉड फिल्म तैयार की गई थी, जिस पर काफी विवाद हुआ था। हालांकि फिल्म लोगों को पसंद भी आई थी। 

8 of 12
आमिर खान - फोटो : social media
आमिर खान
आमिर खान ने साल 1999 में अपने ही नाम के प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी। उन्होंने इस प्रोडक्शन हाउस के तले, दिल्ली बेली, लगान, दंगल, धोबी घाट, जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई है। इन फिल्मों के माध्यम से आमिर खान अच्छी कमाई कर रहे हैं। 

9 of 12
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में केए एंटरटेनमेंट नाम प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने एसिड अटैक के ऊपर फिल्म छपाक तैयार की थी। इस फिल्म में दीपिका ने मुख्य किरदार अदा किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप रही थी। 

10 of 12
कंगना रणौत - फोटो : social media
कंगना रणौत
कंगना रणौत बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने साल 2021 में मणिकर्णिका फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी। उन्होंने इस प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत नए कलाकारों को मौका देने के लिए की थी। 

11 of 12
तापसी पन्नू - फोटो : social media
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने भी आउटसाइडर्स फिल्म्स नामक प्रोडक्शन हाउस की शुरुआती की थी। एक्ट्रेस ने भी इस प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत नए कलाकारों को मौका देने के लिए की थी, जिन लोगों का इंडस्ट्री में कोई भी गॉडफादर नहीं है और लंबे वक्त से स्ट्रगल कर रहे हैं।
विज्ञापन

12 of 12
आलिया भट्ट - फोटो : social media
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने भी साल 2021 में एटरनल सनशाइन प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी, जिसकी शुरुआत पर एक्ट्रेस काफी खुश हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें