फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: बिपाशा से लेकर उर्वशी रौतेला तक, इन बॉलीवड सितारों पर कस चुका है कस्टम विभाग का शिकंजा

Tue, 03 Jan 2023 12:21 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
उर्वशी रौतेला, अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर, बिपाशा बसु - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सितारे आए दिन वेकेशन और काम के चलते हवाई यात्रा करते रहते हैं। ऐसे में अक्सर उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है। हालांकि एक आम यात्री की तरह सेलेब्स के लिए भी एयरपोर्ट के नियम सामान्य होते हैं, ऐसे में कई बार बॉलीवुड सितारों को भी कुछ गलतियों की वजह से अधिकारियों द्वारा रोक लिया जाता है। उर्वशी रौतेला से लेकर और बिपाशा बसु तक कई ऐसे सितारें हैं, जिन्हें कस्टम विभाग द्वारा एयरपोर्ट पर रोका जा चुका है।
 

Vicky-Katrina: विक्की कौशल का स्पेशल डांस देख ब्लश करने लगीं कटरीना कैफ, वीडियो देख फैंस बोले- बेस्ट जोड़ी

विज्ञापन

2 of 6
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम
बिपाशा बसु
अभिनेत्री बिपाशा बसु को लंदन एयरपोर्ट पर रोका गया था। इस बारे में जानकारी सामने आई थी कि उन्होंने लंदन से वापसी के दौरान एक महंगा बैग कैरी किया था, जिसके बाद उनको कस्टम विभाग द्वारा रोका गया था और इसके लिए अभिनेत्री ने 12 हजार की कस्टम ड्यूटी चुकाई थी।
 

Salman Khan Fan: 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं...', सलमान से मिलने 1100 किलोमीटर साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा फैन

विज्ञापन

3 of 6
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणबीर कपूर
अभिनेता रणबीर कपूर भी कस्टम विभाग के शिकंजे में फंस चुके हैं। चेकिंग के दौरान उनके पास कीमती कपड़े परफ्यूम और जूते आदि बरामद हुए थे। जानकारी सामने आई थी कि अभिनेता पर 60 हजार का जुर्माना भी लगाया गया था।
 

The Big Bull: अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘द बिग बुल’ का बनने जा रहा है सीक्वल, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

4 of 6
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को भी कस्टम विभाग की पूछताछ का सामना करना पड़ चुका है। एक्ट्रेस के पास महंगी ज्वेलरी होने के शक के चलते कस्टम अधिकारियों के द्वारा उनके बैग की तलाशी ली गई थी, जिसके बाद बताया गया था कि अनुष्का के पास 45 लाख के गहने मिले थे। हालांकि अभिनेत्री ने बताया था कि यह ज्वेलरी भारत से खरीदी गई है और उन्होंने इस बारे में जानकारी भी दी थी, इसलिए उनके ऊपर टैक्स नहीं लगना चाहिए। इस दौरान अनुष्का से घंटों पूछताछ की गई थी।
 

John Abraham and Priya Runchal: जिम में हुई थी जॉन की प्रिया से पहली मुलाकात, बिपाशा से ब्रेकअप के बाद की शादी

विज्ञापन

5 of 6
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी रौतेला
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक उर्वशी रौतेला को एक बार दुबई से लौटते वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया था। अभिनेत्री के पास चैकिंग के दौरान करीब 11.5 लाख का अघोषित सामान पाया गया था। कस्टम अधिकारियों का कहना था कि उन्हें इस सामान के बारे में सूचित नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान - फोटो : social media
शाहरुख खान
कुछ समय पहले खबर आई थी कि शाहरुख खान और उनकी टीम को मुबंई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था। अभिनेता और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी व उनके बॉडीगार्ड फेयर में भाग लेने के बाद मुंबई वापस लौट रहे थे। इसके बाद खबर आई कि अभिनेता और उनकी पूरी टीम को कस्टम अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर रोक लिया है, क्योंकि उनके पास महंगी घड़ियां थी, जो कि वह यूएई से लेकर आए थे। इसके बाद एयरपोर्ट पर उनसे कस्टम ड्यूटी भरवाई गई। हालांकि कस्टम अधिकारियों ने खुलासा किया था कि अभिनेता पर कोई फाइन नहीं लगाया गया था, सिर्फ बेसिक औपचारिकताएं पूरी की गई थीं।
 

Chetan Anand: एक तस्वीर देख प्रिया राजवंश के दीवाने हो गए थे चेतन, मुक्कमल इश्क के बाद भी दुखद रही प्रेम कहानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें