फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर बच्चन की वापसी से बॉलीवुड हुआ खुश, करण से ऋषि कपूर तक ने कह डाली ये बड़ी बात

Sat, 03 Mar 2018 05:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बी के बेटे और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मनमर्जियां' को लेकर काफी चर्चा में हैं। अभिषेक करीब 2 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं। फिल्मों में वापसी की वजह से न केवल अभिषेक बल्कि फैंस भी काफी खुश हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हाल ही में अभिषेक ने फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसको लेकर उन्होंने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की है। अभिषेक ने ट्वीट करते हुए कहा - 'दो साल बाद मैंने कैमरा फेस किया। नई शुरुआत, आज एक नई फिल्म शुरू हुई। आपकी दुआओं की जरूरत है।' 

 
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक के इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने उनके कमबैक करने और उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर ऋषि कपूर ने अभिषेक बच्चन को ट्विटर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘मेरी शुभकामनाएं उस कलाकार को जिसका हुनर अभी पूरी तरह से बाहर आना बाकी है। मेरे दूसरे बेटे का स्वागत है। मेरा बहुत सारा प्यार और मैं तुम्हें हमेशा पसंद करता रहूंगा। भगवान तुम्हारा भला करे।’


करण जौहर ने भी अभिषेक के कमबैक पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि  ‘वेलकम बैक ए.बी., हम सभी ने तुम्हें याद किया है। हम सब तुम्हें और ज्यादा फिल्मों में देखा चाहते हैं।’

 

4 of 5
इतना ही नहीं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से लेकर संजय सूरी तक कई सितारों ने भी अभिषेक का ट्वीट के जरिए स्वागत किया है। आपको बता दें, अभिषेक ने आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'हाउसफुस-3' की थी। उनकी यह फिल्म साल 2016 में आई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म ‘मनमर्जियां’ में अभिषेक बच्चन के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। इस फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं वहीं आनन्द एल. राय इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें