हाल ही में अनिल कपूर के परिवार में एक बड़ा हादसा हुआ। उनके बड़े भाई बोनी कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हो गया। अनिल कपूर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। खबर मिलते ही वो शूटिंग छोड़ घर पहुंच गए।
विज्ञापन
2 of 5
अनिल कपूर
कुछ समय बाद अनिल फिर से शूटिंग करेंगे। अनिल कपूर दो फिल्म 'फन्ने खां' और 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म 'फन्ने खां' को लेकर वो अपने कई इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि मैं अभी सिर्फ 22 साल का हूं।
विज्ञापन
3 of 5
anil kapoor
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल फिल्म में अपनी उम्र से 30 साल छोटे अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उन्हें अलग-अलग उम्र में दिखाया जाएगा। फिल्म में अनिल एक ऐसे गायक का किरदार निभा रहे हैं जो अपने करियर में फेल हो गया है।
4 of 5
anil kapoor
- फोटो : lal singh
फ्लैशबैक सीन में उन्हें 30 साल छोटा दिखाया जाएगा। खबर के मुताबिक, उन्होंने यह सीन शूट कर लिया है। अब बस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव के बीच रोमांटिक सॉन्ग शूट करना बाकी रह गया है।
इस फिल्म के लिए अनिल ने अपने लुक के साथ कई एक्सपेरिमेंट किए हैं। फिल्म में ऐश्वर्या अपने से 10 साल छोटे राजकुमार राव के अपोजिट नजर आएंगी। बता दें कि अनिल कपूर और ऐश्वर्या ने साल 2000 में आई फिल्म ‘हमारा दिल आपके पास है’में साथ काम किया था।