सेलेब्स के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं। इनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर आते रही छा जाती हैं। आज की युवा पीढ़ी के लिए ये स्टार किड्स फैशन के नए से नए ट्रेंड्स सेट करते नजर आ रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हर किसी को स्टाइलिश दिखना पसंद होता है। इसके लिए हम आए दिन सेलेब्स के ऑउटफिट्स को कॉपी करते हैं। वहीं इन सेलेब्स के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं। इनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर आते रही छा जाती हैं। फैंस जितना अपने चेहते से प्यार करते हैं, उतना ही उनके बच्चों से भी। आज की युवा पीढ़ी के लिए ये स्टार किड्स फैशन के नए से नए ट्रेंड्स सेट करते नजर आ रहे हैं। तो आइए आज इन स्टार किड्स के लुक्स और उनके फैंस सेंस के बारे में बात करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
साड़ी में शनाया कपूर का बोल्ड अंदाज
- फोटो : instagram
शनाया कपूर
बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर काफी स्टाइलिश और बोल्ड हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। शनाया की स्टाइलिश तस्वीरे इंटरनेट पर आते ही छा जाती हैं। वह आज की युवा के लिए नए-नए फैशन ट्रेंड्स सेट करते हुए नजर आती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना खान
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और गौरी खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान बेहद स्टाइलिश और बोल्ड हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए नजर आती हैं। उनकी स्टाइलिश तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती हैं। आज की लड़कियां सुहाना के फैशन को खूब कॉपी करती हैं। सुहाना ने नेटफ्लिक्स की द आर्चाज से हाल ही में अपना डेब्यू किया है।
4 of 7
पलक तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
पलक तिवारी
टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी आए दिन अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। पलक बेहद ही स्टाइलिश हैं। पलल तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर पलक की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अपने चाहने वालों के साथ अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी हर तस्वीर आते ही वायरल हो जाती है। हाल ही में पलक ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अपना डेब्यू किया है।
विज्ञापन
5 of 7
राशा थडानी
- फोटो : सोशल मीडिया
राशा थडानी
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी बेहद खूबसूरत हैं। सोशल मीडिया पर राशा को काफी लोग पसंद करते हैं। उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है। अपनी मां रवीना की तरह राशा भी बेहद स्टाइलिश हैं। राशा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
6 of 7
नीसा देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
नीसा देवगन
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन बेहद स्टाइलिश हैं। नीसा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। नीसा देवगन आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी तस्वीरे फैंस को बेहद पसंद आती हैं।
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी बेहद स्टाइलिश हैं। फैशन के मामले में खुशी अपनी बड़ी बहन जाह्नवी कपूर से बिल्कुल कम नहीं हैं। खुशी कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी हर तस्वीर बेहद स्टाइलिश होती है, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए फैशन ट्रेंड सेट करती हैं। खुशी कपूर ने भी नेटफ्लिक्स की द आर्चाज से हाल ही में अपना डेब्यू किया है।