pm modi and akshay kumar
- फोटो : social media
कुछ ही पलों में इन ट्वीट्स पर लगभग एक हजार से ज्यादा रीट्वीट और लाइक्स आए थे। सोशल मीडिया पर ये खबरें भी फैलने लगी थी कि अक्षय कुमार राजनीति का दामन थामने जा रहे हैं। यूजर्स यह भी अंदाजा लगा रहे थे कि अक्षय भी अपनी को-स्टार उर्मिला मातोंडकर की तरह राजनीति ज्वॉइन करने जा रहे हैं। इसके बाद अक्षय कुमार की कुछ वीडियो सामने आई हैं जिसमें वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग के लॉन में सवाल-जवाब करते दिख रहे हैं। पीएम मोदी और अक्षय के बीच बातचीत का यह सिलसिला लगभग एक घंटे तक चला। दोनों के बीच लोकसभा चुनाव के दौरान यह एक गैर-राजनीतिक वार्ता थी, जो बुधवार (24 अप्रैल) सुबह 9 बजे प्रसारित होगी।