फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Songs: दिवाली की धूमधाम दिखाते हैं ये बॉलीवुड गाने, त्योहार को बना देंगे और भी खास

Sun, 20 Oct 2024 03:51 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत के सबसे बड़े त्योहार दिवाली को लेकर लोगों में उत्साह रहता है। इस त्योहार को बॉलीवुड की फिल्मों में भी मनाया जाता है। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड पर आधारित कुछ खास गानों के बारे में जो आपको त्योहार से पहले ही दिवाली की याद दिला देंगे।
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली पर बने खास गाने - फोटो : अमर उजाला
भारत का सबसे खास त्योहार 'दिवाली' जल्द ही दस्तक देने वाली है। दिवाली के खास मौके पर त्योहार पर आधारित कुछ खास गाने जो कि दीपों के उत्सव को और भी खास बना सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड के कुछ खास गानों के बारे में जो आप दिवाली पर जरूर सुन सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हैप्पी दिवाली - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
हैप्पी दिवाली
फिल्म होम डिलीवरी का गाना 'हैप्पी दिवाली' गाना त्योहार को और भी खास बना देगा। दिवाली पर बने इस गाने को विशाल ददलानी ने लिखा। इस गाने को वैशाली, श्रुति, दिव्या, सूरज, सुनिधि चौहान ने गाया है। गाना हर साल दिवाली पर प्रशंसकों को खूब भाता है।
विज्ञापन

3 of 6
दीपावली मनाई सुहानी - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
दीपावली मनाई सुहानी
फिल्म 'शिरडी के साईं बाबा' का गाना भी दिवाली पर सभी का आइकॉनिक पसंद बन गया है। इस गाने को आशा भोसले ने गाया है। गाने को सुनकर दिवाली के मौके को और भी खास बनाया जा सकता है। इस गाने में दिखाया गया है कि कैसे साईं बाबा ने पानी से दिये जला दिए थे। 

4 of 6
आई है दिवाली सुनो जी घरवाली - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
आई है दिवाली सुनो जी घरवाली
साल 2001 में आई फिल्म 'आमदनी अट्ठनी खर्चा रुपैया' का गाना 'आई है दिवाली सुनो जी घरवाली' को बॉलीवुड के कई दिग्गज गायकों ने गाया है। इस गाने को उदित नारायण, अलका याज्ञनिक, कुमार सानू, शान, केतकी दवे और स्नेहा पंत ने इस गाने को गाया है।
विज्ञापन

5 of 6
आई दिवाली आई दिवाली - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
आई दिवाली आई दिवाली
साल 1944 में आई फिल्म 'रतन' के गाने 'आई दिवाली आई दिवाली' भी दीपावली पर खास हो सकता है। इस गाने को जोहराबाई अंबालेवाली ने गाया था। गीत लिखा था डी.एन.मधोक ने। फिल्म 'ब्लैक एंड व्हाइट' ऐसा की है लेकिन दिवाली के त्योहार की रौनक इस गाने में साफ नजर आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयी दिवाली आयी - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
आयी दिवाली आयी
1958 में आई फिल्म 'खजांची' का गाना 'आयी दिवाली आयी' भी दिवाली के त्योहार पर आधारित बड़ा ही मधुर संगीत है। इस गाने को आशा भोसले ने गाया। गाने को रजिंदर कृष्णा ने लिखा। गाने को मदन मोहन ने संगीत दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें