फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के इन मशहूर गायकों ने की हैं दो शादियां, एक का तो 37 साल छोटी लड़की संग जुड़ा नाम

Sun, 02 May 2021 08:15 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
बॉलीवुड सिंगर्स - फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं जोड़ियां भगवान बनाता है। शायद यही वजह है कि कई बार बहुत कोशिशों के बाद भी कोई रिश्ता नहीं चल पाता। ऐसा ही कुछ कई फिल्मी सितारों के साथ भी हो चुका है। वहीं हमारी फिल्म इंडस्ट्री में भी कई ऐसे सिंगर्स हैं जिन्होंने एक नहीं बल्कि कई-कई शादियां की हैं। आइए डालते हैं उन्हीं गायकों पर एक नजर जिन्होंने की एक से ज्यादा शादी ...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
हिमेश रेशमिया, सोनिया कपूर
बॉलीवुड सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया खूब चर्चाओं में रहते हैं। चाहे वह उनकी प्रोफेशनल लाइफ हो या निजी जिंदगी, वह लाइमलाइट में बने रहते हैं। बता दें कि हिमेश ने दो शादियां की हैं। हिमेश ने साल 2017 में अपनी 22 साल पुरानी शादी को खत्म कर दिया था। इसके बाद साल 2018 में हिमेश ने अपने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी कर ली थी।
विज्ञापन

3 of 9
उदित नारायण, दीपा नारायण
बॉलीवुड के दिग्गज गायक उदित नारायण ने अपने करियर की शुरुआत करने से पहले ही रंजना नाम की महिला से शादी की थी। मुंबई आकर और अच्छा खासा नाम कमा कर उदित ने दीपा नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली थी। दीपा नेपाल से थी और बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए उन दिनों संघर्ष कर रही थीं। पहली पत्नी को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने बहुत हंगामा भी किया था। फिल्हाल उदित अपनी दूसरी पत्नी के साथ ही रहते हैं।

4 of 9
सुनिधि चौहान, हितेश
बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान ने महज 18 साल की उम्र में निर्देशक बॉबी खान से साल 2002 में शादी की थी। हालांकि ये शादी चल नहीं पाई थी। इसके बाद सुनिधि ने कई फिल्मों में म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हितेश से दूसरी शादी की थी। बीते दिनों उनकी दूसरी शादी के टूटने की खूब अफवाहें थीं लेकिन सुनिधि ने उन सभी पर विराम लगा दिया था।
विज्ञापन

5 of 9
किशोर कुमार
दिग्गज गायक किशोर कुमार ने एक नहीं, दो नहीं, बल्कि चार शादियां की थी। सबसे पहली शादी किशोर ने रूमा गुहा से की थी। इसके बाद किशोर कुमार की जिंदगी में मधुबाला आईं। दोनों ने शादी कर ली। दोनों के बीच का रिश्ता खराब हुआ तो किशोर कुमार का दिल योगिता बाली पर आ गया और उन्होंने उनसे शादी कर ली। महज दो साल बाद योगिता से भी उनका रिश्ता टूट गया। फिर किशोर कुमार की जिंदगी में लीना चंदावरकर की एंट्री हुई। अपने से 20 साल छोटी लीना से किशोर कुमार ने शादी कर ली थी।
विज्ञापन

6 of 9
परिवार के साथ अरिजीत सिंह
अपनी आवाज से सभी के दिलों पर राज करने वाले सिंगर अरिजीत सिंह ने भी दो शादियां की हैं। अरिजीत सिंह ने अपनी बचपन की दोस्त कोयल राय से साल 2014 में शादी की थी। यह उनकी दूसरी शादी थी। इससे पहले वे एक रियलिटी शो में ही उनकी को-कंटेस्टेंट के साथ शादी कर चुके थे। अरिजीत की वाइफ कोयल पहले से शादीशुदा थी। वैवाहिक जीवन में प्रॉब्लम के चलते कोयल ने पहले पति से तलाक लेकर अरिजीत से शादी कर ली।
विज्ञापन

7 of 9
जान सानू, कुमार सानू - फोटो : Instagram/Facebook
कुमार सानू ने भी दो शादियां की हैं। 80 के दशक में उन्होंने पहली शादी रीता भट्टाचार्य से की थी। दोनों की शादी अच्छी चल रही थी इसी बीच कुमार सानू का नाम मशहूर अदाकारा मीनाक्षी शेषाद्री से जुड़ा। ये खबर जैसे ही रीता तक पहुंची दोनों के बीच तलाक हो गया। साल 1994 में कुमार सानू ने सलोनी से दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी से कुमार सानू को दो बेटे हैं जिनमें से एक 'जान' बिग बॉस में नजर आए थे।

8 of 9
मोहम्मद रफी
दिग्गज गायक मोहम्मद रफी की जिंदगी में भी दो महिलाएं आई थीं। उन्होंने बेहद कम उम्र में पहली शादी कर ली थी। अपनी शादी की बात को उन्होंने सभी से छुपा कर रखा था। इस शादी के बारे में बस दोनों के घरवाले जानते थे। 1944 में 20 साल की उम्र में रफी ने दूसरी शादी बिलकिस से की थी।
विज्ञापन

9 of 9
अनूप जलोटा और जसलीन मथारू
भजन सम्राट और गायक अनूप जलोटा ने भी तीन शादियां की हैं। अनूप ने तीसरी शादी मेधा गुजराल से की, जो पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की भतीजी थीं। अनूप जलोटा ने पहली शादी सोनाली सेठ से की थी जो उनकी स्टूडेंट थी। इसके बाद जलोटा ने दूसरी शादी बिना भाटिया से की थी। वहीं बिग बॉस सीजन 12 में उनका नाम जसलीन से भी जोड़ा गया था जो उम्र में उनसे 37 साल छोटी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें