'मोह मोह के धागे' गाकर फेमस हुए बॉलीवुड सिंगर पापोन के खिलाफ 'नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट' में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामला एक बच्ची को शो के दौरान जबरदस्ती किस करने का है। टीवी पर दिखाए जाने वाले एक कार्यक्रम में जज के तौर पर बॉलीवुड सिंगर पापोन ने होली की शूटिंग के दौरान एक बच्ची को गलत तरीके से किस किया था।
विज्ञापन
2 of 4
papon
यह वीडियो खुद पापोन ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया था जिसमें वो कंटेस्टेंट सिंगर्स के साथ लाइट मोमेंट शेयर करते दिख रहे हैं। पापोन ने इस लाइव वीडियो के दौरान जूनियर कंटेस्टेंट को किस किया। पापोन के इस किस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने विरोध जताया है।
विज्ञापन
3 of 4
papon
वीडियो वायरल होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के वकील रूना भुयान ने नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट में गायक पापोन के खिलाफ शिकायत दी है। इस शिकायत में कहा गया है कि जिस समय वैन के अंदर पापोन होली खेल रहे थे, उस समय उनके क्रू मेंबर के साथ कोई भी महिला सदस्य नहीं थीं। इसी दौरान पापोन ने एक बच्ची को पहले तो रंग लगाया और उसे गलत तरीके से किस किया।
वहीं दूसरी तरफ पापोन के एक फैनपेज क्लब ने 40 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इस फैनक्लब के मुताबिक सिंगर की प्रसिद्धि को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया है।