फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापोन ही नहीं इन 4 सेलिब्रिटीज सिंगर पर भी लग चुके हैं सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप

Fri, 23 Feb 2018 01:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
papon
'मोह मोह के धागे' गाकर फेमस हुए बॉलीवुड सिंगर पापोन  होली सेलीब्रेशन के दौरान नाबालिग बच्ची को जबरन किस कर मुसीबत में फंस गए हैं। उनके खिलाफ 'नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट' में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामला एक बच्ची को शो के दौरान जबरदस्ती किस करने का है। बहरहाल ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी पर इस तरह के आरोप लगे हो। आगे की स्लाइड में जानिए ऐसे सेलिब्रिटीज के बारे में जिन पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लग चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
अंकित तिवारी - फोटो : self
अंकित तिवारी
मैकेनिकल इंजीनियर संग सगाई और आज यानि की 23 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे सिंगर अंकित तिवारी पर भी यौन शोषण का आरोप लग चुका है। फिल्म 'आशिकी 2' के गाने 'सुन रहा है न..' गाने से लोकप्रिय होने वाले गायक पर एक समय कथित गर्लफ्रेंड रही महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। उसने अपनी शिकायत में कहा कि तिवारी ने अक्टूबर, 2012 से दिसंबर 2013 तक शादी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। हालांकि बाद में अंकित इस आरोप से बरी हो गए थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
rakhi
मिका सिंह
आपको मीका का किस कांड तो याद ही होगा। एक बर्थडे पार्टी में उन्होंने राखी सांवत को किस कर दिया था, जिसके बाद खूब बवाल मचा। राखी ने उनके खिलाफ जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाते हुए केस भी दर्ज करा दिया था।

4 of 5
अभिजीत भट्टाचार्य
बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के खिलाफ एक समारोह में एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Papon
ताजा मामला सिंगर पापोन के खिलाफ है। उनपर आरोप है कि उन्होंने शो में आई बच्ची को गलत तरीके से किस किया। सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के वकील रूना भुयान ने नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्टर ऑफ चाइल्ड राइट में पापोन के खिलाफ कम्पलेंट दर्ज की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें