फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव्स छुट्टियां मनाने पहुंचे रैपर बादशाह का चेहरा झुलसा, वरुण धवन ने किया ऐसा कमेंट

Sat, 24 Oct 2020 08:24 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बादशाह - फोटो : Instagram: @badboybadshah
युवाओं के चहेते रैपर और सिंगर बादशाह की इस समय एक हैरतअंगेज तस्वीर वायरल हो रही है। ये तस्वीर देख बादशाह के सभी फैंस हैरान रह गए हैं। इसे देख उनके कई फैंस दुखी बी हो रहे हैं। आखिर इस तस्वीर में ऐसा क्या है? जिसे देख सिंगर के फैंस काफी परेशान हो रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
ये आश्चर्यजनक तस्वीर बादशाह ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की है। इस तस्वीर में बादशाह का चेहरा बुरी तरह से झुलसा हुआ नजर आ रहे हैं। अब फैंस के लिए ये बात चिंता की हो गई है कि आखिर ऐसा क्या हुआ बादशाह के साथ। लेकिन फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है बादशाह ने खुद ही बताया कि उन्हें क्या हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
रवीना टंडन और बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल बादशाह छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव्स गए हुए थे। जहां पर धूप में रहने की वजह से उन्हें सनबर्न हो गया है। लेकिन ये सनबर्न इतना खतरनाक है कि उनका चेहरा ही पूरी तरह से झुलसा हुआ नजर आ रहा है। इस तस्वीर को बादशाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सनबर्न'।

4 of 5
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला
बादशाह की इस तस्वीर पर अभिनेता वरुण धवन ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया है कि उनके साथ भी ऐसा हो चुका है। वरुण ने बादशाह की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मेरे साथ भी ऐसा हुआ था'। केवल वरुण ही नहीं बल्कि कई सितारों ने बादशाह की इस तस्वीर पर कमेंट कर आश्चर्य जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गेंदा फूल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि बादशाह बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक हैं। बादशाह ने बॉलीवुड को कई हिट और बेहतरीन गाने दिए हैं जिनमें 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल', 'गेंदाफूल', 'डीजे वाले बाबू', 'सैटरडे- सैटरडे', 'वखरा स्वैग', 'बाकी बातें पीने बाद' जैसे गाने शामिल हैं।

पढ़ें: एमिलिया क्लार्क ने बर्थडे पर किया खतरनाक स्टंट, तस्वीरें साझा कर लिखा- 'प्लेन से कूदना जैसे...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें