फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patriotic Movies: बॉलीवुड फिल्मों में अभिनेत्रियों ने भी दिखाई देशभक्ति, दीपिका पादुकोण-आलिया भट्ट भी आईं नजर

Sun, 26 Jan 2025 04:48 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Patriotic Movies Actress: आज गणतंत्र दिवसर पर हर जगह भारत देश का झंडा लहरा रहा है, जिसके पीछे कई जवानों की बलिदान की कहानी छुपी है। बॉलीवुड में भी कई फिल्में देशभक्ति पर बनाई गईं, तो कुछ फिल्मों में अभिनेत्रियों ने भी जाबाज भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्मों में अभिनेत्रियों ने भी दिखाई देशभक्ति - फोटो : सोशल मीडिया
गणतंत्र दिवसर के अवसर पर आज उन अभिनेत्रियों की फिल्मों और उनके किरदारों के बारे में आपको बताते हैं, जिनमें दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर और सोनम कपूर के अलावा भी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने जाबाजी के हुनर को दिखाया। 
 
विज्ञापन

2 of 6
फाइटर (दीपिका पादुकोण) - फोटो : सोशल मीडिया
फाइटर (दीपिका पादुकोण)
फाइटर 2024 की एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया। फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, करण सिंह ग्रोवर और अनिल कपूर ने भारतीय वायु सेना के जवानों की भूमिका निभाई है। दीपिका पादुकोण ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल उर्फ मिन्नी राठौड़ का किरदार निभाया है। वहीं ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर उर्फ पैटी के रूप अभिनय किया।
 
विज्ञापन

3 of 6
राजी (आलिया भट्ट) - फोटो : सोशल मीडिया
राजी (आलिया भट्ट)
निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म राजी में आलिया भट्ट ने भी देशभक्ति की भावना को बखूबी दिखाया। फिल्म राजी 2018 में रिलीज हुई थी। इसका निर्माण करण जौहर ने किया है। फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने मुख्य अभिनय निभाया है। यह हरिंदर सिक्का के उपन्यास कॉलिंग सहमत पर आधारित है। फिल्म की कहानी 1971 भारत पाक युद्ध के दौरान की है। सहमत नाम की लड़की को भारत की तरफ से जासूसी के लिए पाकिस्तान भेजा जाता है। फिल्म में सहमत का किरदार आलिया ने निभाया है।

यह भी पढ़ें:
Republic Day: 76वें गणतंत्र दिवस पर सेलेब्स का भावुक पोस्ट, अमिताभ बच्चन-प्रियंका ने फैंस को दी शुभकामनाएं
 

4 of 6
ऐ वतन मेरे वतन (सारा अली खान) - फोटो : सोशल मीडिया
ऐ वतन मेरे वतन (सारा अली खान)
फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन'1942 में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में है। फिल्म में उषा मेहता का किरदार सारा अली खान ने निभाया है, जो एक बहादुर युवा लड़की है और एकता का संदेश 'भारत छोड़ो आंदोलन' फैलाने के लिए भूमिगत रेडियो स्टेशन शुरू करती है। फिल्म का निर्देशन और लेखन कन्नन अय्यर ने किया है। फिल्म में सारा अली खान, एलेक्स ओनेल और इमरान हाशमी ने मुख्य अभिनय निभाया है।

यह भी पढ़ें:
Rajinikanth-Jailer 2: रजनीकांत की 'जेलर 2' को लेकर चर्चा? प्रमुख भाषाओं के अलावा अंग्रेजी में भी होगी रिलीज

 
विज्ञापन

5 of 6
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (जान्हवी कपूर) - फोटो : सोशल मीडिया
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (जान्हवी कपूर)
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है और धर्मा प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो के तहत इसका निर्माण किया गया है। फिल्म में जान्हवी कपूर भारतीय वायु सेना की पायलट गुंजन सक्सेना की भूमिका में नजर आईं, जो युद्ध क्षेत्र में उड़ान भरने वाली पहली महिलाओं में से एक हैं। फिल्म में सारा के अलावा पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी भी सहायक भूमिकाओं में नजर आए।

यह भी पढ़ें:
VD 14 Update: गणतंत्र दिवस पर पूजा के साथ शुरू हुई शूटिंग, विजय देवरकोंडा के साथ रोमांस करेंगी यह अभिनेत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नीरजा (सोनम कपूर) - फोटो : सोशल मीडिया
नीरजा (सोनम कपूर)
नीरजा भनोट पर आधारित है फिल्म नीरजा। सोनम ने फिल्म में नीरजा भनोट की भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन राम माधवानी ने किया हैं, जबकि लेखन साइव्यन कौद्रस ने किया है। इसका निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले अतुल कशबेकर ने किया। फिल्म में सोनम कपूर के अलावा शेखर रावजियानी और शबाना आजमी ने मुख्य भूमिका निभाई। शबाना ने फिल्म में रमा यानी नीरजा की मां की भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें:
Saif Ali Khan: जानलेवा हमले के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पहली बार बाहर निकले सैफ अली खान, करीना भी दिखीं साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें