फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baby John: बेबी जॉन से पहले इस साल कई फिल्मों के बन चुके रीमेक, बस ये फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर रही हिट

Wed, 11 Dec 2024 05:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल कई रीमेक फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दीं, लेकिन ज्यादातर को दर्शकों ने अस्वीकार कर दिया। आइए जानते हैं वह कौन सी एक फिल्म थी जो टिकट खिड़की पर हिट रही।
विज्ञापन
1 of 5
रीमेक फिल्में - फोटो : अमर उजाला
2024 में बेबी जॉन से पहले कई फिल्मों के रीमेक रिलीज हो चुके हैं। इन रीमेक फिल्मों की तुलना मूल साउथ फिल्म्स से भी खूब हुईं।हालांकि, अधिकांश रीमेक बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। इनमें से कुछ फिल्में फ्लॉप रही, जबकि कुछ को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुईं । बेबी जॉन, जो कि थेरी का हिंदी रीमेक है, 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ट्रेलर के बाद से ही इस पर भी बहुत उम्मीदें हैं कि यह फिल्म अपनी छाप छोड़ेगी। अब आइए जानते हैं 2024 में रिलीज हुए चार प्रमुख रीमेक फिल्मों के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 5
'सरफिरा' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
सरफिरा
कलाकार: अक्षय कुमार, राधिका मदान
निर्देशक: सुधा कोंगारा
रीमेक: सोरारई पोटरु
सोरारई पोटरु (2020) एक साउथ इंडियन फिल्म थी, जो एक शख्स की प्रेरणादायक यात्रा को दर्शाती है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करता है। यह फिल्म असल जीवन की एक प्रेरक कहानी पर आधारित थी और बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल रही थी। हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि राधिका मदान इसमें मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आई थीं। सोरारई पोटरु की अपार सफलता को देखते हुए, सरफिरा के भी हिट होने की उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'खेल खेल में' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
खेल खेल में
कलाकार: अक्षय कुमार, फरदीन खान, तापसी पन्नू, आदित्य सील, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल
निर्देशक: मुदस्सर अजीज
रीमेक: परफेक्ट स्ट्रेंजर्स
परफेक्ट स्ट्रेंजर्स (2016) एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी, जिसमें पांच दोस्त एक-दूसरे के गहरे राज जानने के लिए एक गेम खेलते हैं। यह फिल्म कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर थी। हिंदी रीमेक खेल खेल में में अक्षय कुमार, फरदीन खान, तापसी पन्नू, आदित्य सील, एमी विर्क और प्रज्ञा जायसवाल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। परफेक्ट स्ट्रेंजर्स का जो अनूठा अंदाज था, वह इस रीमेक में उतनी प्रभावशाली तरीके से सामने नहीं आया, जिससे फिल्म फ्लॉप हो गई।

4 of 5
फिल्म 'मिस्टर बच्चन' - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
मिस्टर बच्चन
कलाकार: रवि तेजा, भाग्यश्री बोरसे
निर्देशक: हरीश शंकर
रीमेक: रेड (अजय देवगन की फिल्म)
रेड (2018) एक जबर्दस्त क्राइम थ्रिलर थी, जिसमें अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म एक इनकम टैक्स अफसर की सच्ची कहानी पर आधारित थी, जो एक शक्तिशाली अपराधी के घर में रेड डालता है। इसका साउथ रीमेक मिस्टर बच्चन में रवि तेजा ने अजय देवगन वाली भूमिका निभाई थी। मिस्टर बच्चन बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सकी थी। टिकट खिड़की पर इसका प्रदर्शन कमजोर रहा और फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शैतान - फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy
शैतान
कलाकार: अजय देवगन, ज्योतिका, आर माधवन, जानकी बोदीवाला
निर्देशक: विकास बहल
रीमेक: वश (गुजराती हॉरर फिल्म)
वश (2022) एक गुजराती हॉरर थ्रिलर थी, जिसमें भूतिया घटनाओं और रहस्यमयी तत्वों का एक दिलचस्प मिश्रण था। इसकी सफलता को देखते हुए इसका हिंदी रीमेक शैतान बनाया गया, जिसमें अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन और जानकी बोदीवाला ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। शैतान को अपेक्षाकृत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।
Baby John: बेबी जॉन की रिलीज से पहले वरुण धवन ने शेयर की BTS तस्वीरें, बेहद क्यूट दिखीं जारा ज्याना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें