Varun Dhawan on Baby John: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म बेबी डॉन की कुछ बेहद ही दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वरुण के साथ जारा ज्याना बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। वहीं इन तस्वीरों पर वरुण के प्रशंसकों ने भी अपनी प्रतिक्रिया शेयर की हैं।
वरुण धवन ने फिल्म बेबी जॉन के लिए कमर कस ली है। बेबी जॉन के ट्रेलर ने पहले ही प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। इसी बीच वरुण ने फिल्म की जारा के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं, जिनपर प्रशंसक लगातार अपनी राय साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन एटली की 2016 की तमिल फिल्म थेरी का हिंदी रूपांतरण है। यह फिल्म इस साल 25 दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में वरुण धवन के अलावा कीर्ति सुरेश, जारा ज्याना, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
3 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण ने कुछ ही देर पहले आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेबी जॉन की कुछ दिलचस्प तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "गर्ल डैड एनर्जी, तू मेरा तू मेरा बेबीज डे आउट।" इन तस्वीरों में वरुण और जारा का क्यूट अंदाज प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। फैंस ने इन तस्वीरों को क्यूट का टैग दिया है। वहीं कई प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी भी शेयर किए हैं।
4 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
कलीज द्वारा निर्देशित, बेबी जॉन की दुनिया की झलक इसके ट्रेलर में देखने को मिली, जो एक्शन और कॉमेडी से भरपूर दिखा। एस. थमन का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर ट्रेलर को दूसरे स्तर पर ले जाता है, जिससे दर्शकों के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है। बेबी जॉन में सलमान खान का कैमियो भो देखने को मिला, जिसमें वरुण और सलमान एक्शन सीन करते नजर आए।
वरुण ने ट्रेलर को लेकर कहा, इस प्रोजेक्ट पर काम करना वाकई खास रहा है और मैं इसे सभी के साथ साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।" कैलीस द्वारा निर्देशित है और मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। बेबी जॉन 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बेबी जॉन के अलावा वरुण धवन फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में जान्हवी कपूर के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वरुण एक अनाम फिल्म में पिता डेविड धवन की फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं। Azaad Song Birangay: होली के रंग में रंगे नजर आए राशा-अमन, आजाद का गाना बिरंगे का टीजर, अजय ने शेयर किया पोस्ट