फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies: आदिपुरुष से ब्रह्मास्त्र तक, इन फिल्मों पर लगा आस्था से खिलवाड़ करने करने आरोप

Sun, 11 Jun 2023 04:22 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इन फिल्मों से आहत हुईं धार्मिक भावनाएं - फोटो : amar ujala
हमारे देश में धर्म का बहुत महत्व है। यहां सभी अपने-अपने रीति रिवाज फॉलो करते हैं लेकिन सबसे ज्यादा मान्यता हिंदू धर्म की है। हालांकि हर धर्म में कुछ ऐसी मान्यताएं हैं जो वर्षों से चली आ रही हैं, जो आज भी उसी तरीके से लागू  होती हैं, जो वर्षों पहले लागू होती थीं।  इन्हीं मान्यताओं को सवालों के कटघरे में खड़ा करते हुए बॉलीवुड ने कई फिल्में बनाई हैं। लेकिन इस वजह से कई लोगों की भावनाएं भी आहत हुई हैं। तो चलिए आपको उन फिल्मों के नाम बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आदिपुरुष
प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष का जबसे टीजर रिलीज हुआ है, तब से फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है। कभी इस फिल्म के टीजर पर सवाल उठता है तो कभी इस फिल्म की स्टारकास्ट के लुक पर। इस फिल्म पर लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लग चुका है। हालांकि यह फिल्म अब 16 जून को रिलीज हो रही है। 

इसे भी पढ़ें- Naga Babu: वरुण तेज-लावण्या त्रिपाठी की सगाई पर भावुक हुए नागा बाबू, बेटे-बहू के नाम लिखा खास नोट
विज्ञापन

3 of 6
पीके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पीके
2014 में आई आमिर खान की फिल्म पीके सुपर हिट हुई थी। इस फिल्म में आमिर ने एक एलियन की भूमिका निभाई थी जो रिसर्च के लिए पृथ्वी पर आता है। भारत आकर उसे धर्म के नाम पर बहुत सारे अंधविश्वासों का सामना करने को मिलता है। इस फिल्म ने सभी धर्मों के अंधविश्वासों पर सवाल खड़ा किया था। लेकिन इस फिल्म को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की तरफ से बहुत विरोध का सामना करना पड़ा, क्योंकि उनका कहना था कि ये फिल्म हिंदू धर्म की विरोधी है।

4 of 6
ओएमजी (ओह माय गॉड) - फोटो : सोशल मीडिया
ओएमजी
2014 में आई फिल्म ओएमजी के मुख्य कलाकार कांजी लालजी मेहता यानी परेश रावल का किरदार एक नास्तिक था जो भगवान पर बिल्कुल भरोसा नहीं करता था। यहां तक कि उसने अपने नुकसान के लिए भगवान पर मुकदमा ही ठोक दिया। इस फिल्म में भी अंधविश्वास और धर्म के झूठे ठेकेदारों के खिलाफ आवाज उठाई थी। जाहिर सी बात है कि इसने भी लोगों की धार्मिक भावना को आहत किया। यहां तक कि यह फइल्म यूएई में बैन कर दी गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
पद्मावत - फोटो : सोशल मीडिया
पद्मावत
फिल्म पद्मावत जो 2018 में बहुत मुश्किलों के साथ रिलीज हुई अब तक की सबसे अधिक कंट्रोवर्शियल फिल्मों में से एक कही जा सकती है। इस फिल्म के खिलाफ राजस्थान की करणी सेना ने मोर्चा खोल दिया था। उनका कहना था ये फ़िल्म रानी पद्मावती  का अपमान है। करणी सेना के अध्यक्ष ने तो दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली के नाक और गला काटने की धमकी भी दे डाली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र
फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले रणबीर कपूर को एक मंदिर में जाते वक्त जूते पहने हुए दिखाया गया था। जिसके बाद वाराणसी के न्यायिक मजिस्ट्रेट थर्ड की कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई है। एक्टर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें