रणधीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में अपनी अमेजिंग एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। इसके अलावा, अभिनेता ‘कपूर खानदान’ से भी ताल्लुक रखते हैं, जिससे साफ है कि रणधीर कपूर लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। अभिनेता की दो बेटियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर हैं, जो उनकी तरह ही रॉयल लाइफ जीती हैं और वह दोनों अपनी लग्जरी आइटम्स की वजह से कई बार फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। लेकिन शायद ही ये बात कोई जानता होगा कि एक समय था जब कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले रणधीर कपूर को अपने बिल भरने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी। इतना ही नहीं, उनके लिए अपनी दोनों बेटियों की फीस भरना भी मुश्किल होता था।
रणधीर कपूर ने खुद अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कपूर परिवार का होने के बाद भी उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसे कई दिन देखे हैं, जब उनके पास अपने बच्चों की ट्यूशन फीस देने के लिए पैसे नहीं होते थे।