फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में बतौर अभिनेता भी किस्मत आजमा चुके हैं ये सिंगर्स, हिमेश रेशमिया के बिना अधूरी हे ये लिस्ट

Fri, 12 Jun 2020 05:06 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्लेबैक सिंगर्स - फोटो : Social Media
'मल्टी टैलेंटेड' की असली परिभाषा देखने को मिलती है बॉलीवुड में। जितने भी अभिनेता और अभिनेत्रियां होते हैं बॉलीवुड में वो सभी मल्टी टैलेंटेड होते हैं। लेकिन सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सिंगर्स भी बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर्स केवल गाना गाने के लिए नहीं होते बल्कि ये सिंगर्स एक्टिंग में भी किसी से कम नहीं हैं। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही प्लेबैक सिंगर्स के बारे में जो एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
mika singh - फोटो : instagram
मीका सिंह
बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर्स की टॉप लिस्ट में शुमार मीका सिंह ने गाना गाने के अलावा एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया है। मीका सिंह साल 2014 में आई फिल्म 'बलिवंदर सिंह फेमस हो गया' में नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म ने कोई खास कमाल नहीं दिखाया था।
विज्ञापन

3 of 6
Sonu Nigam - फोटो : file photo
सोनू निगम
सोनू निगम ने बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्में साथिया, कल हो ना हो, मैं हूं ना जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन गाने गाए हैं। सोनू ने भी फिल्मों में बतौर अभिनेता भी हाथ आजमाया है। सोनू ने साल 2004 में आई फिल्म 'लव इन नेपाल' से फिल्मों में बतौर अभिनेता डेब्यू किया। इसके बाद वो फिल्म 'जानी दुश्मन' में भी नजर आए थे। हालांकि उनका भी बतौर अभिनेता करियर कुछ खास नहीं रहा।

4 of 6
Monali Thakur
मोनाली ठाकुर
सिंगर मोनाली ठाकुर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी डेब्यू किया है। मोनाली ने साल 2012 में आई फिल्म 'लक्ष्मी' में लीड रोल किया। इस फिल्म में मोनाली का काम तो पसंद किया गया लेकिन उनके फिल्मी करियर को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

5 of 6
aditya narayan
आदित्य नारायण
बॉलीवुड के दिग्गज प्लेबैक सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण भी अपने पिता की ही तरह बेहतरीन गायक हैं। आदित्य ने भी बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग करने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। हालांकि आदित्य बचपन में बाल कलाकार के रूप में भी काम कर चुके हैं उस समय उन्हें खूब पसंद किया जाता था। लेकिन शापित में उनकी एक्टिंग को फैंस ने कुछ खास पसंद नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Himesh Reshammiya - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हिमेश रेशमिया
बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर्स के फिल्मी डेब्यू में हिमेश रेशमिया सबसे ज्यादा चर्चित रहे हैं। हिमेश ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। जिनमें कर्ज, तेरा सुरूर, हैप्पी हार्डी हीर और एक्सपोज जैसी फिल्मों में काम किया है। लेकिन हिमेश की एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

पढ़ें: Gulabo Sitabo Review: बिग बी को पूज पत्थर कर देने वालों में शामिल हुए शूजित, अक्टूबर से जून में अटके
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें