खिलाड़ी कुमार जो भी करते हैं वह दिल खोलकर करते हैं। इसका नजारा एक बार फिर देखने को मिला जब अक्षय ने अपने अजीज दोस्त संजय लीला भंसाली के कहने पर 'पैडमैन' की रिलीज तारीख आगे बढा़ दी। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड के 'पैडमैन' महिलाओं की मदद करने के लिए साइकिल बेचने का फैसला लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Akshay Kumar
दरअसल, 'पैडमैन' फिल्म में अक्षय सामाजिक कार्यकर्ता अरुनाचलम मुरुगनानथम का किरदार निभा रहे हैं। जो हमेशा अपनी साइकिल से ही चलते हैं। इस किरदार को निभाने के लिए अक्षय ने भी फिल्म में साइकिल का इस्तेमाल किया है जिसे वह नीलाम करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Akshay Kumar
कहा जा रहा है इस नीलामी में प्राप्ति राशि को अक्षय महिलाओं की मदद करने में लगाएगें। जिसके लिए उन्होंने एक एनजीओ को चुना है। इस एनजीओ का नाम 'पॉपुलेशन फर्ल्ट' है। यह एनजीओ गांवों में माहवारी, साफ सफाई और स्वास्थ्य से संबंधित करीब 101 गांवों में काम करता है।
4 of 5
PadMan
आपको बता दें 'पैडमैन' फिल्म में महिलाओं की पीरियड्स के समय की समस्याओं का दर्शाया गया है। जिसमें यह दिखाया गया है कि कैसे एक आम इंसान महिलाओं को फ्री में सेनेटरी नैपकिन बांटने का काम करता है।
यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होनी थी लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर 9 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा राधिका आप्टे और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं।