फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धड़क' के नए पोस्टर के साथ आई बुरी खबर, श्रीदेवी की बेटी को लग सकता है झटका

Sat, 20 Jan 2018 02:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Dhadak
बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के लिए बुरी खबर है। यह खबर सुनकर न केवल जाह्नवी बल्कि कपूर खानदान को भी बड़ा झटका लग सकता है। खबरों की मानें तो उनकी पहली फिल्म 'धड़क' की रिलीज डेट आगे बढ़ गई हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
Dhadak
इस फिल्म में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में हैं। पहले यह फिल्म 6 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब तारीख में बड़ा फेरदबल किया है। अब यह 20 जुलाई 2018 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
Dhadak
इस खबर से जहां एक ओर इन दोनों के फैंस को बड़ा झटका लगा है तो वहीं इस फिल्म का एक और पोस्टर भी जारी किया गया है। जिसमें यह दोनों एक दूसरे की बाहों में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म का नया पोस्टर धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्वा मेहता ने ट्विटर पर जारी किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा - '6 महीने बचे हैं धड़क फिल्म को.. इन दो नए लोगों से मिलिए..।'
 

 
विज्ञापन

4 of 4
Dhadak
आपको बता दें जाह्नवी और ईशान इस फिल्म से एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री न केवल पोस्टर पर बल्कि रियल लाइफ में भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। यहां तक की इन दोनों के लिंक अप की खबरें भी सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें