Mardaani 2
- फोटो : amar ujala mumbai
रानी बोलीं- 'मर्दानी 2' में मां दुर्गा का सार है
अभिनेत्री रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म मर्दानी 2 का प्रमोशन शुरू हो चुका है। हाल ही में रानी नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा में पहुंची और इस दौरान फिल्म के बारे में बात की। रानी ने कहा- मैं बहुत खुश हूं कि 'मर्दानी 2' का पहला लुक और टीजर दुर्गा पूजा के दौरान रिलीज हुआ है। दुर्गा पूजा के दौरान हम मां दुर्गा की पूजा करते हैं, जिन्हें शक्ति का प्रतीक माना जाता है और 'मर्दानी 2' में भी मां दुर्गा का सार है। ऐसे में मैं खुश हूं कि 'मर्दानी 2' को लेकर दर्शकों से हम पहली बार दुर्गा पूजा के दौरान बातचीत कर रहे हैं।' वहीं फिल्म की बात करें तो आपको बता दें कि रानी फिल्म में पुलिस अधिकारी शिवानी रॉय के किरदार में नजर आएंगी।