फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: बड़े पर्दे पर इन अभिनेत्रियों ने मां के संघर्ष बखूबी दिखाया, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Sun, 19 Mar 2023 05:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी हैं। 17 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म में रानी मुखर्जी मां की भूमिका में नजर आई हैं। दर्शकों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छी ओपनिंग ली है। आज हम आपको इस रिपोर्ट में बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मां की भूमिका को सिल्वर स्क्रीन पर बखूबी निभा चुकी हैं।

Priyanka Chopra: हॉलीवुड में नाम कमाना प्रियंका के लिए नहीं था आसान, इन चुनौतियों का करना पड़ा सामना
विज्ञापन

2 of 5
'मॉम' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी- मॉम 
 
फिल्म मॉम में श्रीदेवी लीड रोल में नजर आई थीं। इसमें सजल अली, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना जैसे सितारों ने काम किया था। साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म में श्रीदेवी के किरदार को लोगों ने काफी सराहा था। फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया था। 

Satish Kaushik: अनुपम खेर ने शेयर किया सतीश की पत्नी का पोस्ट, शशि ने लिखा- पीएम की सांत्वना से मिली शक्ति
विज्ञापन

3 of 5
विद्या बालन- पा - फोटो : सोशल मीडिया
विद्या बालन- पा
साल 2009 में रिलीज हुई यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन लीड रोल में नजर आए थे। वहीं, बिग बी की मां का रोल विद्या बालन ने किया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसका निर्देशन आर बल्कि ने किया था। 

Ram Charan: विराट कोहली की बायोपिक में दिखेंगे राम चरण? एक्टर बोले- मैं उनके जैसा दिखता भी हूं

4 of 5
निल बट्टे सन्नाटा - फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा भास्कर- निल बट्टे सन्नाटा

इस लिस्ट में निल बट्टे सन्नाटा का नाम भी शामिल है। फिल्म की कहानी मां बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इस फिल्म में स्वरा भास्कर को मां के किरदार में लोगों की काफी तारीफ मिली थी। इसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया था। 

Raveena Tondon: महादेव की शरण में पहुंचीं रवीना और राशा, बेटी की सफलता के लिए अभिनेत्री ने टेका माथा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंग्लिश विंग्लिश - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी इंग्लिश-विंग्लिश

इंग्लिश-विंग्लिश में भी श्रीदेवी मां के रोल में नजर आई थीं। इस किरदार को उन्होंने दमदार अंदाज में निभाया था। समीक्षकों के साथ दर्शकों को भी उनकी अदाकारी काफी अच्छी लगी थी। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन गौरी शिंदे ने किया था।

Ranbir Kapoor: शादी के बाद रणबीर कपूर का हाल बेहाल, लड़ाई होने पर ऐसा कर देती हैं पत्नी आलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें